बरही खितौली क्षेत्र में फार्मासिस्ट में होने वाली समस्याओ को लेकर खुलकर हुई चर्चाएं संगठन करेंगा उन समस्याओ का समाधान एवं बनाएगा रूपरेखा
तहसील बरही जिला मध्य प्रदेश में

बरही खितौली क्षेत्र में फार्मासिस्ट में होने वाली समस्याओ को लेकर खुलकर हुई चर्चाएं संगठन करेंगा उन समस्याओ का समाधान एवं बनाएगा रूपरेखा
(पढिए तहसील बरही से जानकी प्रसाद विश्वकर्मा की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी के अंतर्गत तहसील बरही एवं खितौली में म.प्र. फार्मासिस्ट असोसिएशन कटनी के द्वारा मनाया गया 25 सितम्बर को वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे जिसमे कटनी ,बरही और खितौली क्षेत्र के फार्मासिस्ट शामिल हुए।
जिसमे फार्मासिस्ट को होने वाली समस्याओ को लेकर खुलकर चर्चा हुई एवं संगठन द्वारा उन समस्याओ पर विचार कर उन पर कार्यवही करवाने के लिए रूपरेखा बनाएंगे।

फार्मासिस्ट असोसिएशन के जिला अध्य्क्ष माननीय कपिल देव गुप्ता जी ने सभी फार्मासिस्ट को आज के दिन की बधाई देते हुई डॉ जगदीश् गुप्ता का एवं पत्रकार साथियो का माल्य अर्पण कर स्वागत किया और सभी को धन्यवाद करते हुए बताया की बरही मे मेडिकल स्टोर के द्वारा बहुत सी अनिमितता चल रही है उसके लिए हम बहुत जल्द रूप रेखा बना के उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए
प्रशासन को प्रेरित करेंगे। वही जो डा बिना ड्रग लाइसेंस के दवाइयों का संधारण कर दवाई बेची या खरीदी जा रही उसके उपर भी शिकायत की जायेगी ।

क्षेत्र से आये सभी फार्मासिस्टो का एवं पत्रकार साथियो का धन्यवाद हमारे फार्मेसिस्ट साथी शानू निगम ,अनुराग तिवारी , फंटू अग्रवाल , आनंद साहू र्रमेश्वर गुप्ता एवम अन्य साथी समलित हुए ।




