Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना बरही पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ की सख्त कार्यवाही

कटनी जिला मध्य प्रदेश

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना बरही पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ की सख्त कार्यवाही

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ केपी सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र यादव की अगुआई में चौकी प्रभारी खितौली केके पटेल ने दिनांक 22/08/2024 को खितौली चौकी क्षेत्र में उमडार नदी से अवैध रेत परिवहन होने की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग को सूचना देकर संयुक्त दबिश देकर ग्राम सुतरी निवासी पवन गुप्ता पिता लालजी गुप्ता के ट्रैक्टर क्रमांक MP21AB1248 को रेत से भरी ट्राली सहित पकड़ा,मौके पर ट्रैक्टर चालक से आवश्यक दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखाए गए

जिसके चलते राजस्व के अधिकारी एसडीएम विजयराघवगढ़ श्री महेश मंडलोई एवं तहसीलदार बरही श्री नितिन पटेल को सूचना देकर पंचनामा कार्यवाही कराई गई तथा ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर सुरक्षार्थ चौकी खितौली में रखा गया,

राजस्व विभाग द्वारा प्रकरण तैयार कर खनिज विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया है

,संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस एवं राजस्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button