जिला जबलपुर में उप-मुख्यमंत्री श्री देवड़ा करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला जबलपुर में उप-मुख्यमंत्री श्री देवड़ा करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जबलपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
श्री देवड़ा ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।
उप मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर पूरे उत्साह से आज़ादी का पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जायेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि हम देश को और अधिक सशक्त, समृद्ध और समर्थ बनाने के लिए मिलकर काम करें।
तिरंगा फहराकर, राष्ट्र भक्ति की भावना का प्रदर्शन करें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में चहुँमुखी विकास हो रहा है।
हर नागरिक राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ विकास में सहभागी बनें।




