जिला में नगर पालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का किया गया प्रशिक्षण
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला में नगर पालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का किया गया प्रशिक्षण
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 सितंबर को
मध्य प्रदेश जिला सतना में 02 जुलाई 2024/मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का प्रशिक्षण मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जिले के सभी एसडीएम नीरज खरे, सुधीर बेक, एपी द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार वर्मा सहित तहसीलदार/नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन 12 सितंबर 2024 को होगा।
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों का युक्ति-युक्तिकरण का प्रस्ताव तैयार कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 4 जुलाई तक दिया जाएगा।

फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 19 जुलाई को किया जाएगा।
प्रारूप मतदाता सूची पर दावे आपत्ति 19 जुलाई से 2 अगस्त तक लिए जाएंगे।
प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि 9 अगस्त है।
फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 12 सितंबर 2024 को किया जाएगा।

पूरी प्रक्रिया नियमानुसार निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश जारी किये गये है।




