*एसडीओ एक-एक उचित मूल्य दुकान की करें जांच अन्न उत्सव दिवस पर जिस दुकान में राशन नहीं बंटा, उसके समिति प्रबंधक के खिलाफ कराई जाए एफ.आई.आर*
जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

एसडीओ एक-एक उचित मूल्य दुकान की करें जांच
अन्न उत्सव दिवस पर जिस दुकान में राशन नहीं बंटा, उसके समिति प्रबंधक के खिलाफ कराई जाए एफ.आई.आर.
कुपोषण से मुक्ति हेतु अनुविभाग स्तर एवं जनपद स्तर
पर की जाए मानीटरिंग
समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश
अनूपपुर समाचार
जनसंपर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर नियमित रूप से अन्न उत्सव का आयोजन कर उपभोक्ताओं को राषन सामग्री का वितरण कराना सुनिश्चित किया जाए और इसमें कोताही बरतने अथवा गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाए। यह कड़े निर्देश यहां सम्पन्न हुई समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर ने जिले के अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने हाल ही में सम्पन्न हुए अन्न उत्सव की जमीनी हकीकत जानने के लिए अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देश दिए कि वे एक-एक उचित मूल्य दुकान की जांच कर यह पता करें कि कोई ऐसी दुकान तो नहीं है, जहां अन्न उत्सव ना मना हो। अगर वहां अन्न उत्सव नहीं मना तो उसके कारण जानें और जिस दुकान में राशन नहीं बंटा, उसके समिति प्रबंधक के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराएं। यह देखा जाए कि कितनी नवीन राशन पर्चियां बनीं और कितनी राशन पर्चियां उपभोक्ताओं को बांटी गईं। आपने अन्न उत्सव की दुकानवार समीक्षा करने के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। आपने कहा कि अन्न उत्सव व्यवस्था में सुधार किया जाए। आर्षीवाद योजना के तहत बुजुर्ग, निःशक्त व्यक्तियों को घर-घर जाकर राशन पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कुपोषण की रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले की अपने स्तर पर बैठक लेकर समीक्षा करने के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। आपने कहा कि अतिकुपोषित एवं कुपोषित बच्चों की सूची निकाल लें और एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों को ट्रेक कराएं। अतिकुपोषित एवं कुपोषित बच्चों को सामान्य अवस्था में लाने के समग्र प्रयास करें। आपने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रास चेक के लिए 20 प्रतिषत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की वे स्वयं मानीटरिंग करें तथा 40 प्रतिशत की विभाग के परियोजना अधिकारियों से मानीटरिंग कराएं। आपने कहा कि अनुविभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी और जनपद पंचायत स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारीे जनपद कुपोषण की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करें।कलेक्टर ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति पर असंतोष जताया और अभियान की समीक्षा करने के अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों जनपद को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को टीकाकरण का लाभ पहुंचाने के लिए ग्रामवार प्लानिंग की जाए और लोगों को गांव से टीकाकरण केन्द्र तक ले जाने-लाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। लोगों को समझाया जाए कि टीकाकरण उनके लिए फायदेमंद हैं और जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों अथवा उनके परिवार के बुजुर्गों को टीके लगाए जाएं, ताकि लोग टीकाकरण के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएं। जिस टीकाकरण केन्द्र के लिए जितने टीकों की व्यवस्था की जाए, वहां उतने ही लोगों को टीके लगवाने के लिए बुलाया जाए। आपने कहा कि टीकों का पूरा उपयोग होना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वह खराब ना होने पाएं।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने हल्कों में डायवर्सन विहीन जमीन को चिन्हित कर अधिक-से-अधिक जमीन का डायवर्सन करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने भू-माफियाओं और खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड स्तर पर भी रोजगार मेले आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने के भी निर्देश दिए और कहा कि इसके लिए बैठक आयोजित कर ली जाए। आपने राजस्व न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए।
अन्न उत्सव दिवस पर जिस दुकान में राशन नहीं बंटा, उसके समिति प्रबंधक के खिलाफ कराई जाए एफ.आई.आर.
कुपोषण से मुक्ति हेतु अनुविभाग स्तर एवं जनपद स्तर
पर की जाए मानीटरिंग
समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश
अनूपपुर समाचार
जनसंपर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर नियमित रूप से अन्न उत्सव का आयोजन कर उपभोक्ताओं को राषन सामग्री का वितरण कराना सुनिश्चित किया जाए और इसमें कोताही बरतने अथवा गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाए। यह कड़े निर्देश यहां सम्पन्न हुई समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर ने जिले के अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने हाल ही में सम्पन्न हुए अन्न उत्सव की जमीनी हकीकत जानने के लिए अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देश दिए कि वे एक-एक उचित मूल्य दुकान की जांच कर यह पता करें कि कोई ऐसी दुकान तो नहीं है, जहां अन्न उत्सव ना मना हो। अगर वहां अन्न उत्सव नहीं मना तो उसके कारण जानें और जिस दुकान में राशन नहीं बंटा, उसके समिति प्रबंधक के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराएं।
यह देखा जाए कि कितनी नवीन राशन पर्चियां बनीं और कितनी राशन पर्चियां उपभोक्ताओं को बांटी गईं। आपने अन्न उत्सव की दुकानवार समीक्षा करने के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। आपने कहा कि अन्न उत्सव व्यवस्था में सुधार किया जाए। आर्षीवाद योजना के तहत बुजुर्ग, निःशक्त व्यक्तियों को घर-घर जाकर राशन पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कुपोषण की रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले की अपने स्तर पर बैठक लेकर समीक्षा करने के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
आपने कहा कि अतिकुपोषित एवं कुपोषित बच्चों की सूची निकाल लें और एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों को ट्रेक कराएं। अतिकुपोषित एवं कुपोषित बच्चों को सामान्य अवस्था में लाने के समग्र प्रयास करें।
आपने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रास चेक के लिए 20 प्रतिषत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की वे स्वयं मानीटरिंग करें तथा 40 प्रतिशत की विभाग के परियोजना अधिकारियों से मानीटरिंग कराएं।
आपने कहा कि अनुविभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी और जनपद पंचायत स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारीे जनपद कुपोषण की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करें।कलेक्टर ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति पर असंतोष जताया और अभियान की समीक्षा करने के अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों जनपद को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि लोगों को टीकाकरण का लाभ पहुंचाने के लिए ग्रामवार प्लानिंग की जाए और लोगों को गांव से टीकाकरण केन्द्र तक ले जाने-लाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। लोगों को समझाया जाए कि टीकाकरण उनके लिए फायदेमंद हैं और जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों अथवा उनके परिवार के बुजुर्गों को टीके लगाए जाएं, ताकि लोग टीकाकरण के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएं। जिस टीकाकरण केन्द्र के लिए जितने टीकों की व्यवस्था की जाए, वहां उतने ही लोगों को टीके लगवाने के लिए बुलाया जाए। आपने कहा कि टीकों का पूरा उपयोग होना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वह खराब ना होने पाएं।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने हल्कों में डायवर्सन विहीन जमीन को चिन्हित कर अधिक-से-अधिक जमीन का डायवर्सन करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने भू-माफियाओं और खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने खण्ड स्तर पर भी रोजगार मेले आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने के भी निर्देश दिए और कहा कि इसके लिए बैठक आयोजित कर ली जाए। आपने राजस्व न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए।




