जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर ने मरीज को मानसिक रूप से किया प्रताड़ित
कटनी जिला मध्य प्रदेश

जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर ने मरीज को मानसिक रूप से किया प्रताड़ित
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी के शासकीय अस्पताल में पदस्थ एक महिला डॉक्टर ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने सहित गंभीर आरोप लगाते हुए
एक शिकायती पत्र कलेक्टर अवि प्रसाद के नाम लिखा है। महिला डॉक्टर ने पत्र में उल्लेख किया है कि सिविल सर्जन डॉक्टर वर्मा के द्वारा अस्पताल में पदस्थ अन्य महिला डॉक्टर के साथ भेदभावपूर्ण बर्ताव किया जाता है।

उनके द्वारा अपनी पत्नी डॉक्टर सुनीता वर्मा को विशेष छूट और सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं, जबकि उनके साथ काम करने वाली अन्य महिला डॉक्टर को परेशान किया जाता है।
शिकायती पत्र में अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए शासकीय जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर सुनीता सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों से उन्हें डॉ यशवंत वर्मा के द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है।
सिविल सर्जन का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉक्टर वर्मा ने उन्हें और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया।
सिविल सर्जन के द्वारा डॉक्टर सुनीता वर्मा को कंसल्टेंसी ड्यूटी से मुक्त रखा जाता है
जबकि अन्य महिला डॉक्टर को कॉल ड्यूटी एवं कंसल्टेंसी ड्यूटी के अलावा और भी कार्य सौपे जाते हैं।
इसके अलावा सिविल सर्जन डॉक्टर वर्मा के द्वारा नेत्र सहायक राजेश श्रीवास्तव को लेखपाल का दायित्व सौंप दिया गया है।
नेत्र सहायक राजेश श्रीवास्तव के द्वारा विभिन्न तरह के भुगतान करने के नाम पर अवैध मांग रखी जाती है जिसे पूरा न करने पर भुगतान रुकवा दिया जाता है।
शिकायती पत्र के माध्यम से डॉक्टर सुनीता वर्मा ने सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा के मनमानी पूर्ण रवैये पर अंकुश लगाते हुए कार्यवाही करने की मांग की




