विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनविभाग अधिकारीयों एवं कर्मचारियों कि उपस्थिति में किया गया वृक्षारोपण
जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनविभाग अधिकारीयों एवं कर्मचारियों कि उपस्थिति में किया गया वृक्षारोपण
राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की।
(पढ़िए सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ सुरेश कुमार साहू की खास ख़बर)
राज्य छत्तीसगढ़
जिला सूरजपुर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर श्री पंकज कुमार कमल एवं वनपरिक्षेत्राधिकारी सूरजपुर श्री उमेश कुमार वस्त्रकार के निर्देशन में शिवपार्क सूरजपुर में वनपरिक्षेत्र सूरजपुर के अधिकारी/कर्मचारियों एवं युवा साथी फाउंडेशन के द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

युवा साथी फाउंडेशन के द्वारा पेड-पौधों की सुरक्षा हेतु उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं नगरवासियों को शपथ दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर श्री रमेश सिंह, श्री महेन्द्र प्रसाद वनरक्षक,श्री सुखदेव पैकरा वनरक्षक सहित बड़ी संख्या में वनकर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




