Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला कलेक्टर का आदेश जारी स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट में इंजीनियरों की होगी जिम्मेदारी/पढ़ें क्या है सच*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*जिला कलेक्टर का आदेश जारी स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट में इंजीनियरों की होगी जिम्मेदारी/पढ़ें क्या है सच*

( पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ दीपक तोमर की रिपोर्ट )

फिक्स अगली बैठक में अपेक्षानुरुप प्रगति नहीं आने पर कार्यवाही तयः*
——–
मध्य प्रदेश जिला सतना में 08 सितंबर 2022 को जिला कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट कार्यों में गति लाने और समय-सीमा में पूरा करने प्रत्येक प्रोजेक्ट वर्क के लिए एक इंजीनियर की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक में अपेक्षानुरूप प्रगति नहीं आने पर कार्यवाही सुनिश्चित होगी। गुरुवार को स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्मार्ट सिटी सतना श्री वर्मा ने यह निर्देश दिए। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के ईडी और आयुक्त नगर निगम राजेश शाही भी उपस्थित थे।

स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड के प्रोजेक्ट कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 155 करोड़ 86 लाख रुपये लागत के 23 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। जबकि 313 करोड़ 89 लाख रुपये लागत के 25 कार्य प्रगतिशील हैं। कुल 415 करोड़ के 23 कामों में निविदा की कार्यवाही और 39 करोड़ लागत के 2 कार्य डीपीआर स्टेज पर हैं। कलेक्टर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट कार्यों में सर्वे और डीपीआर बनाने की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। अब सभी स्मार्ट सिटी के अधिकारी और इंजीनियर कामों को पूरा करने पर फोकस रहें। सभी निर्माण कार्या में तेजी लाकर निर्धारित टाइम लिमिट में कार्यों को पूरा कराएं।
प्रगतिशील कार्यों में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में 15 प्रतिशत, फुट ओवर ब्रिज निर्माण में 10 प्रतिशत, विजुअल इंप्रूवमेंट के काम में 35 प्रतिशत, धवारी तालाब में 25 प्रतिशत, स्ट्रीट लाइट में 30 प्रतिशत एवं इलेक्ट्रिक ट्रेंच अंडर ग्राउंड के काम में मात्र 10 फीसदी भौतिक प्रगति होने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button