Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक गणना मेज पर एक माइक्रो आब्जर्वर को किया जायेगा तैनात

सतना जिला मध्य प्रदेश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक गणना मेज पर एक माइक्रो आब्जर्वर को किया जायेगा तैनात

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मतों की गणना एवं हर इस्तेमाल की जाने वाली टेबल पर होगा एक माइक्रो आब्जर्वर

मध्य प्रदेश जिला सतना में 01 जून 2024/मतगणना की समूची प्रक्रिया पर निगरानी के लिए

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक गणना मेज पर एक माइक्रो आब्जर्वर को भी तैनात किया जायेगा।

ये माइक्रो आब्जर्वर गणना सहायक और गणना सुपरवाईजर के अलावा होंगे।

माइक्रो आब्जर्वर केन्द्र सरकार या केन्द्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों का अधिकारी या कर्मचारी ही होगा।

माइक्रो आब्जर्वर उस मेज की मतों की गणना की परिशुद्धता के लिए जिम्मेदार होगा, जिस मेज पर उसे तैनात किया जायेगा।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक माइक्रो आब्जर्वर के रूप में तैनात कर्मचारी ईव्हीएम द्वारा प्रदर्शित प्रत्येक दौर के गणना किये जा रहे मतों का ब्यौरा उन्हें दिये गये मुद्रित उस प्रारूप में दर्ज करेंगे

जिसमें कंट्रोल यूनिट नंबर, चक्र नंबर, मेज नंबर, मतगणना केन्द्र नंबर तथा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख होगा।

निर्वाचन आयोग ने गणना मेजों के अलावा प्रत्येक गणना हॉल में दो अतिरिक्त माइक्रो आब्जर्वर को तैनात करने के निर्देश भी दिये हैं।

इनमें से एक प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए दर्ज मतों के चक्रवार संकलन के लिए मतगणना हॉल में रखे गये कम्प्यूटर में डाटा एंट्री पर निगरानी रखेगा तथा यह सुनिश्चित करेगा कि सभी प्रविष्टियां डाटा एंट्री आपरेटर द्वारा सही ढंग से डाली गई हैं।

जबकि दूसरा माइक्रो आब्जर्वर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक को सहायता प्रदान करेगा

गणना के चक्रवार दर्ज आंकड़ों के कम्प्यूटर से लिये गये प्रिंट आउट से यह जांच करेगा कि दर्ज किये गये सभी आंकड़े सही और पूर्ण हैं।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक ऐसी प्रत्येक मेज पर भी एक माइक्रो आब्जर्वर को नियुक्त किया जाना होगा

जिस मेज का इस्तेमाल डाकमत पत्रों की गणना के लिए किया जायेगा। चूंकि माइक्रो आब्जर्वर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों के नियंत्रण में रहेंगे

इसलिए ये अपनी रिपोर्ट सीधे आयोग के प्रेक्षकों को ही देंगे।

Related Articles

Back to top button