गढ़ाकोटा में रिटायर्ड शिक्षक खेमचंद साहू 30 साल से (छात्र-छात्राओं) को दे रहे निशुल्क शिक्षा
जिला सागर मध्य प्रदेश

गढ़ाकोटा में रिटायर्ड शिक्षक खेमचंद साहू 30 साल से (छात्र-छात्राओं) को दे रहे निशुल्क शिक्षा
(पढिए सागर संभागीय ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम साहू की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला सागर के अंतर्गत गढ़ाकोटा में गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे रिटायर्ड शिक्षक
निशुल्क शिक्षा देकर साक्षरता की अलख जगा रहे
रिटायर्ड शिक्षक खेमचंद साहू
गढ़ाकोटा।
आज के समय में शिक्षा की दुकान जगह-जगह खुल गई हैं शिक्षा का पूरी तरीके से बाजारीकरण हो चुका है।
लेकिन गढ़ाकोटा के एक शिक्षक
गढ़ाकोटा एवं आसपास गांव के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं
अंबेडकर वार्ड निवासी वरिष्ठ समाज सेवी एवं रिटायर्ड शिक्षक खेमचंद साहू विगत 30 साल से बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं एवं यहां से शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राएं उच्च पदों पर भी है।
खेमचंद साहू ने बताया कि सभी के लिए एक समान शिक्षा दी जाती है
किसी में भेदभाव नहीं रहता ।
छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग निशुल्क शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा हूं । उनकी क्लास में सभी वर्ग के बच्चे एक साथ पढ़ने आते हैं।
इनके द्वारा दी गई
छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जवाहर नवोदय विद्यालय, श्रमोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल में चयनित होकर आगे की पढ़ाई कर रहे हैं।
उनका कहना है कि उनका पूरा प्रयास है कि शिक्षा से कोई छात्र वंचित न रहे।
जिस कारण से वह गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं ।उन्होंने बताया कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है और अधिकार गरीब बच्चों से कोई नहीं छीन सकता बच्चों का भविष्य संवारने में पूरी लगन से प्रयास कर रहे हैं
निस्वार्थ भाव से वह काम कर रहे हैं।
गरीब बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपने खर्चे से स्टेशनरी, काफी किताब भी वितरित करते हैं
निशुल्क शिक्षा देकर साक्षरता की अलख जगा रहे हैं। और समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं ।
नगर में ये साहू सर के नाम से भी जाने जाते हैं।
इनके कार्यों की नगर में हमेशा सराहना होती रहती है।




