Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

भाजपा सरकार के प्रयासों से सिंचाई का पानी अक्टूबर नवंबर माह तक खेतों तक पहुंचाया जाएगा

तहसील रामनगर जिला सतना मध्य प्रदेश

भाजपा सरकार के प्रयासों से सिंचाई का पानी अक्टूबर नवंबर माह तक खेतों तक पहुंचाया जाएगा

(पढिए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की खास खबर)

डबल इंजन की सरकार से मध्य प्रदेश का होगा सर्वांगीण विकास : मुख्यमंत्री

भारत विश्व गुरु बने के लिए अग्रसर है : डिप्टी सीएम*
रामनगर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की सुबह अलग तरह से है और आज की सभा भी सुनहरी हो रही है।

कांग्रेस के कदावर नेता मनीष तिवारी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हम उनका भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है।

कश्मीर की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था जब कश्मीर में आतंकियों का भय था आए दिन वहां हमले होते थे

बम फूटे थे जिससे पुलिस सेवा के जवान शहीद होते थे, लेकिन मोदी सरकार ने धारा 370 खत्म करने का कार्य किया। उन्होंने आगे कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ था उस दौरान झूठ बोला गया था।

कांग्रेस पार्टी ने यह कहा था कि जिसे जहां रहना हो वह रह सकता है

लेकिन हमारे हिंदुओं सिखों का कत्ल किया गया। कांग्रेस के राज में सिर्फ यहां वहां बम ही फूट थे।

डॉ यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण का विरोध कांग्रेस पार्टी ने किया लेकिन हमारे देश की न्यायपालिका सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने श्री राम जन्मभूमि पर रामलाल मंदिर निर्माण के पक्ष में अपना फैसला सुनाया।

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को कांग्रेस पार्टी ने ठुकरा दिया।

कांग्रेस पार्टी की तुलना रावण से करते हुए डॉ मोहन यादव ने कहा कि विभीषण ने प्रभु श्री राम से कहा कि रावण के नाभि में अमृत है।

प्रभु श्री राम ने अपना तीर नाभि में मारा और रावण वध हो गया।

कांग्रेस पार्टी भगवा ध्वज की विरोधी है। मोदी सरकार ने गरीबों के कच्चे मकानों को पक्का बनाया चार करोड़ प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से लोगों को पक्का मकान देने का कार्य किया।

भूखे लोगों को भोजन की व्यवस्था की।

भूखे भजन ना हो गोपाल लईला अपन कंठी माला।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि
भूखे भजन ना हो गोपाल लईला अपन कंठी माला।

मोदी की गारंटी है कि जिन लोगों को अभी पक्के मकान नहीं मिल पाए हैं उन्हें भी पक्के मकान दिए जाएंगे।

आने वाले समय में 5 करोड़ प्रधानमंत्री आवास निशुल्क गरीबों को प्रदान किए जाएंगे। डॉ यादव ने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार से प्रदेश का हो रहा है

सर्वांगीण विकास। आगे उन्होंने कहा कि 70 वर्ष के सभी बुजुर्गों को ₹500000 का नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा यह मोदी की गारंटी है।

डॉ यादव ने कहा कि यह चुनाव गणेश के लिए नहीं बल्कि यह चुनाव हमारी और आपके देश के भविष्य का चुनाव है।

मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है

मध्य प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी बीमारी का इलाज करने के लिए हवाई जहाज एयर एंबुलेंस के माध्यम से उसे बड़े शहरों में बड़े अस्पतालों में ले जाकर उसका इलाज करवाया जाएगा।

अगर मध्य प्रदेश नागरिक की प्रदेश से बाहर आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में नि:शुल्क एयर एंबुलेंस के माध्यम से उसे ग्रह ग्राम तक भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

राजेंद्र शुक्ला ने आगे कहा कि भारत विश्व गुरु बने के लिए अग्रसर है।

कांग्रेस पार्टी के कई कद्दावर नेता राजाराम त्रिपाठी, सुधीर सिंह तोमर, मनीष तिवारी अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं

भाजपा सरकार के प्रयासों से सिंचाई का पानी अक्टूबर नवंबर माह तक खेतों तक पहुंचाया जाएगा: सांसद

लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव विकसित भारत के लिए लड़ रहा हूं।

मोदी जी के हाथों में देश के नागरिकों ने देश को चलाने के लिए सौंपा है।

मोदी जी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के भाव के साथ विकास कर रहे हैं।

कांग्रेस के शासन का विकास कहीं भी नहीं दिखता।

बाणसागर परियोजना के माध्यम से बाणसागर का पानी रीवा सीधी तथा बिहार तक जाता है।

मध्य प्रदेश की सरकार के प्रयासों से सिंचाई का पानी अक्टूबर नवंबर माह तक खेतों तक पहुंचाया जाएगा यह क्षेत्र बहुत बड़ा रामनगर क्षेत्र में बहुत पोटेंशियल है।
32 साल तक कांग्रेस के विभिन्न पदों में रहे

नेता मनीष तिवारी ने दो दिन पहले कांग्रेस छोड़ने के बाद आज मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, लोकप्रिय सांसद गणेश सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रामनगर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस जनहित और देशहित के मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। वहां आपके कार्यों का कोई मूल्यांकन नहीं है,

भाई भतीजा वाद और गुटबाजी ने उसे आमजन से दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे एक लंबे समय से कांग्रेस में अपमानित और घुटन महसूस कर रहे थे।

भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का निमंत्रण ठुकराना कांग्रेस के लिए आत्मघाती रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमत्कारिक नेतृत्व, काश्मीर में धारा 370 हटाना, गरीबों, वंचितों शोषितों, मजलूमों के हितों की हजारों हजार योजनाओं और राष्ट्रवाद की प्रबल भावना ने उन्हें काफी वर्षों पहले से ही भाजपा के नजदीक कर रखा था। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सदस्यता लेकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं ।

अब जीना भी यहां और मरना भी यहां। उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलवाने के लिए नेतृत्व का आभार माना है।

मंच मे जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा मैहर कमलेश सुहाने राहुल कोठारी लोकसभा प्रभारी शशांक श्रीवास्तव पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल जिला पंचायत उपाअध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार भगत सिंह कुशवाहा सतेन्द्र भूषण सिंह विजय तारा पटेल बालेंद्र गौतम रमाशंकर मिश्रा सांसद प्रतिनिधि कालिका पटेल रामनरेश पटेल अमरपाटन चुनाव प्रभारी जनार्दन शुक्ला जी हरीश क्रांत त्रिपाठी दिनेश शुक्ला एवं कई जिलों से आए हुए थाना प्रभारी चौक चौबंद व्यवस्था सहित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button