Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

भारत राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने रामनवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासि‍यों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

भारत सरकार नई दिल्ली

भारत राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने रामनवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासि‍यों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

(राष्ट्रपति सचिवालय)

‘रामनवमी’ की पूर्व संध्या पर भारत की माननीया राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

प्रविष्टि तिथि: 16 APR 2024

भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ‘रामनवमी’ की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

माननीया राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा है,

भारत राष्ट्रपति ने रामनवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासि‍यों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

भगवान श्री राम के अवतरण के शुभ अवसर के सम्मान में मनाया जाने वाला रामनवमी का यह त्योहार हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम विनम्रता, धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ आदर्श हैं। प्रभु श्री राम ने निःस्वार्थ सेवा, वचन के प्रति अडिग प्रतिबद्धता और मित्रता के उच्चतम मानक स्‍थापित किए हैं। रामनवमी का पर्व हमारे शाश्वत मूल्यों पर मनन करने का अवसर भी है।

आइए, हम भगवान श्री राम के जीवन मूल्यों को आत्मसात करें और एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें जहां ‘राम राज्य’ के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति‍ का जीवन गरिमापूर्ण हो तथा विकास की धारा सभी के जीवन में प्रवाहित होती रहे।

माननीया राष्ट्रपति का संदेश

Related Articles

Back to top button
राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़