Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कटनी आयोजित हुआ समरसता होली समारोह

कटनी जिला मध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कटनी आयोजित हुआ समरसता होली समारोह

 

(पढ़िए कटनी जिला ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

*विभिन्न सामाजिक लोगों तक पहुंची पीएम नरेंद्र मोदी एवं सांसद वीडी शर्मा की होली की राम राम*

*भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी गुलाल लगाएंगे, मोदी जी की राम-राम पहुंचाएंगे,होली के परंपरा गीत पर खूब झूमे*

कटनी । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कटनी में समरसता होली मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें कटनी के विभिन्न वर्गो के समाजिक लोगों सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष *श्री दीपक सोनी टंडन* ने बताया कि पिछले वर्षों से भाजपा कार्यालय में होली मिलन की परंपरा चल रही है आज का आयोजन भी उसी तारतम्य में आयोजन है । आप सभी एवं कटनी की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी की तरफ से होली की राम राम पहुंचे जिले के सभी 1163 बूथों पर भाजपा 25 मार्च को होली मिलन आयोजन करगी ।

पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों व वरिष्ठ कार्यकताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्रम करेंगे ।पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को ”मोदी गुलाल” लगाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लोगों को होली की राम-राम कहेंगे। इस दौरान सभी सामाजिक लोगों एवं पत्रकार बंधुओं का गुलाल एवं श्रीराम कलेंडर भेंट कर सम्मानित किया गया।


विधायक *श्री संदीप जायसवाल* ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं शहर के प्रबुद्धजनों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली सामाजिक सौहार्द एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है।

इसके पश्चात जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी ने रंगोत्सव के तहत कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल की होली खेलते हुए नृत्य किया । उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्साह के रंगों से सरोबार नजर आए।

इस मौके पर महापौर *श्रीमती प्रीति सूरी* एवं श्री चमनलाल आनंद ने सभी कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासियों को होलिका दहन और रंगों के पर्व होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा, देश की तरह प्रदेश एवं जिले में भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में उमंग, उल्लास और आपसी सद्भाव का त्योहार होली हम सब में एक नई ऊर्जा का सृजन करता है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष *सुश्री अंकिता तिवारी* ने किया।

आभार प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ नेता *श्री पीतांबर टोपनानी* ने करते हुए कहा आज होली के पर्व पर हम सभी क्षेत्रवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। भारतीय जनता पार्टी इन चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही है। 4 जून को जब 400 पार करके भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी, तो एक बार पुनः हम सभी कार्यकर्ता होली मनाएंगे।

इस दौरान श्री दीपक सोनी टंडन, विधायक श्री संदीप जायसवाल,श्री पीतांबर टोपनानी,श्री राम चंद्र तिवारी, श्री चमनलाल आनंद श्री सुरेश सोनी,श्रीमती मनोरमा पाठक, श्रीमती सकुंतला गौतम मंचासीन रही ।
*आशुतोष शुक्ला* भाजपा मीडिया प्रभारी। दिनांक 2024 अप बीजेपी कार्यालय में होली का रंगारंग कार्यक्रम मनाया गया कटनी से ज्योति तिवारी की खास खबर 24 Khabar 👈

Related Articles

Back to top button