Breaking News

जिला (S.P)अभिजीत रंजन यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी, जुहला बायपास में नए भवन का करेंगे भूमि पूजन

कटनी जिला मध्य प्रदेश

जिला (S.P)अभिजीत रंजन यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी, जुहला बायपास में नए भवन का करेंगे भूमि पूजन

(पढ़िए कटनी जिला ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

 

उल्लेखनीय कि कटनी-बडवारा की सीमा के मध्य यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी, जुहला बायपास का संचालन अभी तक सामुदायिक भवन में किया जा रहा है,

लेकिन अब ओपी को नया भवन मिलेगा।
मौके पर एसपी श्री अभिजीत रंजन ने कहा कि तीन माह में भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

कटनी-बडवारा के मध्य हाईवे चौकी एनएच-43 पर स्थित है,

इसलिए अपराध नियंत्रण, सड़क दुर्घटना कम करने में इसका काफी महत्व है।

नए भवन से पुलिसिंग बेहतर होगी और अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी। लोगों को पुलिस की सहायता भी बेहतर मिलेगी।

चौकी भवन का निर्माण मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉरपोरेशन के द्वारा किया जावेगा ।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत, थाना प्रभारी एनकेजे नीरज दुबे, हाईवे चौकी प्रभारी सूबेदार मोनिका खड़से, स्टेनो 1 रामशरण महोबिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सरपंच ग्राम पंचायत मढई एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button