Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

तहसील स्तर पर सी.एम. हेल्पलाईन शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन 07 मार्च से 20 मार्च तक रहेगा जारी

तहसील हटा जिला दमोह मध्य प्रदेश

तहसील स्तर पर सी.एम. हेल्पलाईन शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन 07 मार्च से 20 मार्च तक रहेगा जारी

(जिला दमोह ब्यूरो चीफ गजेंद्र साहू के साथ हटा संवाददाता- पुष्पेन्द्र पाण्डे खास की खबर)

जिला दमोह तहसील हटा के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन (181) पोर्टल पर जिले के राजस्व विभाग की लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु तहसील स्तर पर सी.एम. हेल्पलाईन शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया जाना है।

शिविर समस्त तहसील के कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में शिविर 07 मार्च को तहसील दमोह, दमयंतीनगर के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दमोह आर.एल. बागरी, 08 मार्च को तहसील पटेरा के लिये डिप्टी कलेक्टर महेंद्र गुप्ता, 14 मार्च को तहसील हटा के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हटा रीता डहेरिया, 15 मार्च को तहसील बटियागढ़ के लिये संयुक्त कलेक्टर दमोह पियूष भट्ट, 18 मार्च को तहसील पथरिया के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पथरिया निकेत चौरसिया, 19 मार्च को तहसील तेंदूखेड़ा के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तेंदूखेड़ा बृजेश कुमार सिंह एवं 20 मार्च 2024 को तहसील जबेरा के लिये डिप्टी कलेक्टर दमोह सौरभ गंधर्व को शिविर हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिले के प्रत्येक तहसील कार्यालय में राजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाईन जनवरी 2024 तक की लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों में राजस्व और सामान्य प्रशासन विभाग की जनवरी माह तक की समस्त लंबित शिकायतों के संबंधित शिकायतकर्ताओं को बुलाया जाए, इस हेतु सभी शिकायतकर्ताओं को सूचित किया जाए।

शिविरों में तहसील कार्यालय का समस्त स्टाफ, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप सुनिश्चित की जाये।

उपरोक्त 7 दिवसीय शिविर में अधिक से अधिक सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण कराये जाए

Related Articles

Back to top button