एकलव्य आवासीय विद्यालय की मांग पर सड़क संग्राम ग्रामीणों ने अंतर राज्य बेरियल पर किया चक्का जाम
तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

एकलव्य आवासीय विद्यालय की मांग पर सड़क संग्राम ग्रामीणों ने अंतर राज्य बेरियल पर किया चक्का जाम
राजधानी एक्सप्रेस न्यूज हलचल आज की
(पढ़िए सुरेश कुमार सरगुजा संभाग से ब्यूरो चीफ रिपोर्टर),,,,,,,🖊️🖊️🖊️🖊️🖊️
महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के भरतपुर ब्लॉक में एकलव्य आवासीय विद्यालय संचालित करने की मांग हो रहा है
मांग पूरी करवाने के लिए ग्राम पंचायत जामथान समेत आसपास के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया
इस दौरान चांटी अंतर राज्य बैरियल को जाम कर मुख्य सड़क पर धरना प्रदर्शन ग्रामीणों ने किया है।

जिला एमसीबी:- भरतपुर ब्लॉक में जामथान में एकलव्य आवासीय विद्यालय बनना स्विकृत हुआ है
लेकिन ये विद्यालय जनकपुर में संचालित हो रहा है वही जमथान गांव का हाई स्कूल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है जिस स्कूल के साथ ही एकलव्य आवासीय स्कूल का निर्माण होना है

स्कूल भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत जामथान में शासकीय भूमि भी है जिसमें स्कूल बनाकर संचालित करने की मांग ग्रामीणों ने की है
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एकलव्य शासकीय महाविद्यालय को ग्राम जामथान में स्थापित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया
इसलिए ग्रामीणों ने चांटी बेरियल पर एकदिवसीय चक्का जाम और प्रदर्शन किया ग्रामीणों के मुताबिक यदि उनकी मांगों नहीं पूरी हुई तो अग्रआंदोलन किया जाएगा।

जमथान के स्कूल का जनकपुर में संचालित: – जमथान गांव के निवासी ओमप्रकाश अहिरवार के मुताबिक एकलव्य आवासीय विद्यालय को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है केंद्र के माध्यम से संचालित होने वाला एकलव्य विद्यालय जमथान की जगह जनकपुर में संचालित हो रहा है
जिसके बारे में यह कहा गया की जामथान में विद्यालय बनाने के लिए जमीन नहीं है
लेकिन गांव में 75 एकड़ शासकीय भूमि है साथ साथ जमथान में आवासीय विद्यालय संचालित करने के लिए बहुत बड़ा भवन भी है,
ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी: – वहीं ग्रामीण महिला सुखमंती के मुताबिक एकलव्य विद्यालय 2017 में स्वीकृत हुआ
लेकिन कांग्रेस शासन के दौरान विधायक ने एकलव्य विद्यालय जमथान की जगह जनकपुर में खुलवा दिया अब हम सभी मांग कर रहे है
जिस जगह के लिए विद्यालय स्वीकृत हुआ है वही संचालन किया जाए यदि ग्रामीणों की मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा,
प्रशासन ने ग्रामीणों से लिया विज्ञापन: वही इस मामले में प्रशासन ने ग्रामीणों से मुलाकात करने के बाद उनका विज्ञापन ले लिया है
अनुविभागीय अधिकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने विज्ञापन दिया है अनुविभागीय अधिकारी का कहना है कि एकलव्य स्कूल को संचालत ऊपर के आदेश से हो रहा है फिर भी ग्रामीणों की जो भी मांगे हैं उसे आगे तक पहुंचा दिया जाएगा,,,,,,,,,,,🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️




