थाना अयोध्यानगर पुलिस ने लेपटाप चोर को धड़ दबोचा और की सख्त कार्यवाही
भोपाल जिला मध्य प्रदेश

थाना अयोध्यानगर पुलिस ने लेपटाप चोर को धड़ दबोचा और की सख्त कार्यवाही
(पढिए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
प्रेस नोट, थाना अयोध्या नगर
जिला भोपाल थाना अयोध्यानगर पुलिस की गिरफ्त में लेपटाप चोर-
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना अयोध्यानगर व्दारा थाना प्रभारी की अगुवाई में गठित टीम व्दारा अपराध क्र. 401/23 धारा 380 भादवि में आरोपी को गिरफ्तार चोरी हुये मशरूके को बरामद किया गया ।
घटना का विवरण- दिनांक 26/08/23 को फरियादी पप्पू सिंह राय पिता बिहारी लाल उम्र 45 साल निवासी एलआईजी 787 जी सेक्टर अयोध्यानगर भोपाल थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 17/08/23 को सुबह 08.30 बजे से रात्रि 09.00 बजे के बीच उनके मकान के उपर वाले खुले कमरे से कोई अज्ञात व्यक्ति व्दारा एचपी कंपनी का लेपटाप चोरी कर लिया जिसकी आसपास काफी तलाश करने के बाद लेपटाप नही मिलने के कारण फरियादी की रिपोर्ट थाना अयोध्यानगर जिला भोपाल पर अपराध क्र.401/23 धारा 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया था ।
दिनांक 09/09/23 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति नरेला जोड सुलभ काम्पलेक्स के पास काफी सस्ते दामो में लेपटाप बेचने के लिये घुम रहा है की सूचना तस्दीक पर टीम रवाना होकर सूचना के आधार आरोपी – शुभम पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 20 साल निवासी फ्लेट नं. 207 दुसरा फ्लोर राम होम्स सी सेक्रटर इन्द्रपुरी पिपलानी भोपाल हाल- ईडब्लयूएस 03 अयोध्यानगर फैस 05 भोपाल को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई जिसने अपराध करना स्वीकार किया जिससे अपराध क्र.401/23 धारा 380 भादवि में एचपी कंपनी का लेपटाप को बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी शुभम पटेल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल पेश किया गया ।
बरामद माल का विवरण – एच पी कंपनी का लेपटाप कीमती 55,000 रूपये
आरोपी – शुभम पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 20 साल निवासी फ्लेट नं. 207 सेकंड फ्लोर राम होम्स सी सेक्टर इन्द्रपुरी पिपलानी भोपाल हाल- ईडब्लयूएस 03 अयोध्यानगर फैस 05 भोपाल
सराहनीय कार्य – निरीक्षक महेश लिल्हारे प्रआऱ 1482 विजेन्द्र सिंह डायमा प्रआऱ 860 मनीष मिश्रा आर 1177 अमित व्यास आर 654 फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही ।




