प्राइवेट स्कूल संचालक की दिन-दहाड़े दबंग ने की पिटाई उधारी रुपए वापसी मांगने पर कर्जदार हुआ आगबबूला
कटनी जिला मध्य प्रदेश

प्राइवेट स्कूल संचालक की दिन-दहाड़े दबंग ने की पिटाई उधारी रुपए वापसी मांगने पर कर्जदार हुआ आगबबूला
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी के अंतर्गत कुठला थाना क्षेत्र के कैलवारा फाटक में एक प्राइवेट स्कूल के संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित अनिल गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजू उर्फ राजेश बड़गैंया के खिलाफ धारा 294,323, 506 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया है।

स्कूल संचालक ने पुलिस थाने में की गई शिकायत में आरोपित किया है कि उसने संजू बड़गैया को 35 लाख रुपए दिए थे। जिसमें से 30 लाख रुपए वापस कर दिए गए।
मंगलवार को स्कूल से घर लौटते समय आरोपी रास्ते में मिला तो उससे शेष पांच लाख रुपये मांगे।
जिस पर आरोपी ने गालियां देते हुए लकड़ी के डंडा से मारपीट शुरू कर दी जिस पर वहां उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया।




