Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

प्रदेश में यूरिया की किल्लत पर आम आदमी पार्टी का जनहित में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

प्रदेश में यूरिया की किल्लत पर आम आदमी पार्टी का जनहित में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)

छत्तीसगढ़ जिला एमसीबी जनकपुर सहित विभिन्न स्थानों पर किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

जनकपुर, 1 सितम्बर 2025
प्रदेश में यूरिया और डीएपी खाद की भारी किल्लत एवं कालाबाजारी को लेकर किसानों की परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं।

इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज 1 सितम्बर को पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन किया।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत जनकपुर में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन का आधा समय बीत चुका है,

लेकिन अब तक किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है, जिससे उनकी फसलें संकट में पड़ गई हैं।

भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप

जिला अध्यक्ष मिश्रा ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि

इस बार सरकार डीएपी खाद समय पर उपलब्ध कराने में भी विफल रही।

अब यूरिया की भी भारी कमी हो गई है और कालाबाजारी के कारण किसानों को दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है

किसान दिन-रात मेहनत कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी मूल आवश्यकताओं तक को पूरा करने में असफल साबित हो रही है।

किसानों की दुर्दशा और आंदोलन की चेतावनी

धरना स्थल पर उपस्थित किसानों ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने से खरीफ फसल सूखने की कगार पर पहुँच गई है।

अगर यही स्थिति बनी रही तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही प्रदेश सरकार खाद की किल्लत दूर करने और कालाबाजारी रोकने के ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

जनता के साथ AAP की प्रतिबद्धता

धरना-प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह हमेशा किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रहेगी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है, लेकिन अब किसान चुप नहीं रहेंगे।

Related Articles

Back to top button