अमरपाटन की बेटी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कत्थक नृत्य में करने जा रही अपने क्षेत्र का नाम रोशन
सतना जिला मध्य प्रदेश

अमरपाटन की बेटी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कत्थक नृत्य में करने जा रही अपने क्षेत्र का नाम रोशन
(पढिए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की ख़ास खबर)
मध्य प्रदेश जिला सतना/मैहर तहसील अमरपाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवाही निवासी एवं (पी.एम) श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक आनंद कुमार शुक्ला की पुत्री तथा
जनपद पंचायत अमरपाटन में पदस्थ प्रबंधकक (एन.आर.एल.एम) अधिकारी श्री अमित कुमार शुक्लाजी की भतीजी एकांशी शुक्ला जो शेप इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा है।साथ ही संगीत महाविद्यालय मैहर की कत्थक मध्यमा प्रथम वर्ष की छात्रा है ।
छात्रा खजुराहो में आयोजित सामूहिक कत्थक नृत्य जो की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना है
जिसमे प्रदेश की 2000 प्रतिभागी भाग लेंगी|
इस प्रतियोगिता में भाग लेकर एकांशी शुक्ला ने परस्वाही गांव के साथ अमरपाटन तहसील का नाम रोशन करेंगी