Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

विधायक श्री रोहिणी ने कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का मिले लाभ

जबलपुर जिला मध्य प्रदेश

विधायक श्री रोहिणी ने कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का मिले लाभ

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर के अंतर्गत विधायक श्री रोहिणी ने कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले यही सरकार का उद्देश्य –

विधायक श्री रोहाणी

चेतना मैदान बिलहरी में आयोजित किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर

बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शामिल हुये क्षेत्रीय नागरिक

#विकसित_भारत_संकल्प_यात्र

विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण में आज रविवार को जबलपुर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक भवन चेतना मैदान बिलहरी में शिविर का आयोजन किया गया

विधायक श्री अशोक रोहाणी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक शामिल हुये तथा केंद्र और राज्य शासन की जन कल्याण की योजनाओं का लाभ लेने पंजीयन कराया ।

विधायक श्री रोहाणी ने शिविर को संबोधित करते हुए

केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति को मिले यही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद है । उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग और हर जरूरतमंद के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिये ऐसी कई योजनाएं शुरू की हैं,

जिनकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की थी । श्री रोहाणी ने कहा कि आज ऐसा कोई भी परिवार नहीं जिसे केंद्र एवं राज्य शासन की कोई न कोई योजना का लाभ न मिला हो ।

इसके बावजूद यदि अभी भी कोई पात्र व्यक्ति वंचित रह गया हो तो उसे भी योजनाओं का लाभ जरूर मिले यही हमारे प्रयास हैं । उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्तियों को अब सरकारी दफ्तरों तक जाने की जरूरत भी नहीं हैं,

बल्कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर के माध्यम से सरकारी अमला उन पहुँच रहा है और उन्हें योजनाओं का लाभ भी दे रहा है ।

विधायक श्री रोहाणी ने नागरिकों से शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी अपने संबोधन में की

इस अवसर पर उन्होंने केंद्र शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी किया और कई हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ भी वितरित किये ।

श्री रोहाणी ने शिविर में शामिल हुये लोगों से बात भी की और सभी को देश को वर्ष-2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया.

शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया । इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये पंजीयन भी किये गये । आधार पंजीयन और आधार लिंकिंग एवं अपडेशन के लिये भी शिविर में अलग से स्टॉल लगाया गया था ।

शिविर में नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रंजना ठाकुर, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्ण दास चौधरी एवं श्रीमती रजनी सुरेन्द्र साहू आदि ही मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button