जिला कलेक्टर ने आज बैठक में कहा सीएम हेल्पलाइन जैसे प्रकरणों का निराकरण एवं रैंकिंग का करें सुधारें
जबलपुर जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने आज बैठक में कहा सीएम हेल्पलाइन जैसे प्रकरणों का निराकरण एवं रैंकिंग का करें सुधारें
(पढिए जबलपुर संभागीय ब्यूरो चीफ राजेश विश्वकर्मा की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयति सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, श्री शेर सिंह मीणा, श्री नाथूराम गौंड सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में
कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि लंबित पत्रों का निराकरण तत्परता से करें। सीएम हेल्पलाईन व समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें।
सभी जिला अधिकारी इस दिशा में अपना ध्यान केन्द्रित करें और शिकायतों का निराकरण करें
जिले का रैंकिंग सुधारें। इस दौरान मुख्य रूप से खुले में ट्यूबवेल जो खुले हैं उन्हें बंद करने, पारिवारिक पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, अनुग्रह राशी, पीएम जनमन, साइबर तहसील, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े प्रकरण आदि के साथ अन्य मुद्दो के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों से कहा कि लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें।




