Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

भोपाल एवं जिला मैहर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सीरप हुई बरामद

भोपाल जिला मध्य प्रदेश

भोपाल एवं जिला मैहर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सीरप हुई बरामद

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

प्रेस विज्ञप्ति, क्राइम ब्रांच, भोपाल 

मध्य प्रदेश भोपाल एवं जिला मैहर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सीरप बरामद-

मैहर पुलिस की सूचना पर थाना क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सीरप की 127 पेंटिया कीमती 25,90,800/- के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार-

 मध्य प्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी । 

 क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा कोडीन युक्त कोरेक्स कफ शीरप की 127 पेटी जप्त  एवं जिला मैहर द्वारा 15 कार्टून ।

 आरोपी कई दिनों से कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सीरप को अवैध मादक पदार्थ के रुप में सप्लाई कर रहा है ।

      नशे के रुप में कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सीरप का किया जा रहा था इस्तेमाल । 

     एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,21,22,25,25A,29 एनडीपीएस एक्ट 5/13 म.प्र.ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के  

     अंतर्गत पाया गया कृत्य । 

  आरोपी अपने मकान में अवैध रूप से कोरेक्स सीरप की पेटियाँ घर में रख कर रहा थी विक्री । 

 शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अनुराग शर्मा द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया ।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अति.पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी को  निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में

 जिला मैहर पुलिस के नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव पाठक की गुप्त सूचना के आधार पर जिला मैहर स्थानीय पुलिस द्वारा एवं जिला भोपाल में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सीरप के 127 बाक्स के साथ मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की ।

क्राइम ब्रांच भोपाल–जिला  मैहर पुलिस के नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव पाठक को उनके विश्वसनीय मुखबिर से गुप्त सूचना मिली की प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सीरप की अवैध तस्करी का बड़ा व्यापार एवं तस्करी अत्यंत चालाकी से किया जा रहा है

जिसमे संलिप्त व्यक्तियों द्वारा मेडिकल मेडीसिन होलसेल एवं रिटेल खरीद फरोख्त की आड़ में अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सीरप संपूर्ण प्रदेश में इधर से उधर सप्लाई किया जाकर लाखों करोड़ो का अवैध व्यापार किया जा रहा है । 

जिसका मुख्य केंद्र शाहजहाँनाबाद भोपाल में है । 

भोपाल में बैठे ड्रग लार्ड द्वारा प्रदेश में अवैध रुप से कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सीरप की सप्लाई प्रदेश में की जा रही है उसी ड्रग माफिया द्वारा जिला मैहर में भी अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सीरप सप्लाई किया गया है । 

 सूचना पर पुलिस उपायुक्त अपराध श्री श्रुतकीर्ती सोमवंशी द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला मैहर से तत्काल चर्चा कर  श्री आशुतोष गुप्ता एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अति पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वेश्य से चर्चा कर योजना बनाई गई l

तत्पश्चात योजना अनुसार क्राइम ब्रांच भोपाल के सहायक पुलिस आयुक्त मुख्तार कुरैशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव पाठक जिला मैहर द्वारा आपस में समंवय कर संयुक्त रुप से जिला मैहर में कटनी रोड अमड़ा नाला के पास तथा भोपाल में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पानी की टंकी के पास शाहजहाँनाबाद अंकित माहेश्वरी उर्फ अंकित बंग के किराये के मकान पर भारी पुलिस बल के एक साथ दविशें दी गई ।

जिसमें भोपाल में मुख्य आरोपी अंकित माहेश्वरी उर्फ अंकित बंग के अवैध आधिपत्य से 127 पेंटिया कीमती 25,90,800/- आरोपी अंकित महेश्वरी उर्फ अंकित बंग को भोपाल से एवं जिला मैहर में 15 कार्टून कीमती 12,09,250/- तथा एक ब्रेजा कार एवं नगदी 3,250/- रुपये जप्त कर चार आरोपीगण 1.मनीष साकेत उर्फ नंदू संतोष शुक्ला,2.संपत कुमार मिश्रा, 3. संतोष कुशवाहा तथा अंकित महेश्वरी उर्फ अंकित बंग को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।

 गिरफ्तार किये गये आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया गया है जिनसे मध्य प्रदेश में इनके एवं अंतर्राज्यीय संपूर्ण नेटवर्क के संबंध में  सख्ती से पूछताछ की जा रही है । 

जिला भोपाल में पूर्व में भी थाना शाहजहाँनाबाद में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ भोपाल पुलिस द्वारा जप्त किया गया है 

आरोपी की जानकारी

क्र नामपताआरोपी शैक्षणिकयोग्यता आपराधिक रिकार्ड

01 अंकित बंग पिता रमन बंग (माहेश्वरी )उम्र 27 साल निवासी म.न.11 सुन्दर बलवानी का किराये का मकान पानी की टंकी के पास शाहजहाँनाबाद भोपाल 12 वी      अप्राप्त  

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी अशोक मरावी, उनि सूरज सिंह रंधावा, उनि मोहम्मद इरशाद अंसारी, सउनि साबिर खान, सउनि चन्द्र मोहन मिश्रा सउनि अनिल तिविरी, सउनि अविनाश दुबे,प्र.आर.2921 विश्वजीत भार्गव, प्र आर 1448 मुज्फ्फर अली,आर.1574 सलमान,आर 3002 नीलेश,आर1936 नीरज यादव,आर.3642 शिवप्रताप,म.आर.3394 मनीषा राठौर ।

Related Articles

Back to top button