अयोध्या में प्रभु श्री राम चंद्र भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्राम पल्झा बरदौहा में निकल गई जन जागरण शोभायात्रा
उमरिया जिला मध्य प्रदेश

अयोध्या में प्रभु श्री राम चंद्र भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्राम पल्झा बरदौहा में निकल गई जन जागरण शोभायात्रा
(पढिए जिला उमारिया ब्यूरो दीपक कुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला उमरिया के अंतर्गत ग्राम पलझा में रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
राम-हनुमान के बड़े-बड़े भगवा ध्वज लिए नवयुवक और महिलाएं पूरी शोभायात्रा में नगर भ्रमण करती रहीं।
अयोध्या में राम मंदिर स्थापना से पहले ग्राम पलझा और बरदौहा में राममय हो गया है। साथ-साथ स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह से पूरे आसपास के गावों को भगवामय कर दिया गया है, उसी क्रम में रविवार को मूर्ति स्थापना के पूर्व हिंदू जन जागरण के लिए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
लगभग चार घंटे रैली पूरे ग्राम पलझा वा बरदौहा में भ्रमण करती रही।
राम-हनुमान के बड़े-बड़े भगवा ध्वज लिए नवयुवक और महिलाएं पूरी शोभायात्रा में नगर भ्रमण करती रहीं। इस दौरान रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
रैली का मुख्य आकर्षण धुमाल बैंड के साथ-साथ राम दरबार की रथ यात्रा थी, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों भी इस आयोजन को सफल बनाया
कार्यक्रम मे सभी लोगो को कहा गया है कि आने वाले 22 तारीख को अपने अपने घर में पांच पांच दीपक जलाए और मानस भांडरान का आयोजन ग्राम में किया जाएगा।
राम रथ यात्रा में लगभग 300से अधिक स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जो विभिन्न धार्मिक समाजों द्वारा अब तक निकाली गई शोभा यात्राओं में सर्वाधिक है। दर्शनी रही