झिंझरी-बिलहरी मोड़ पर शासकीय (जमीन) पर लगातार हो रहा (अतिक्रमण) (प्रशासनिक) अधिकारी हैं बेखबर
कटनी जिला मध्य प्रदेश

झिंझरी-बिलहरी मोड़ पर शासकीय (जमीन) पर लगातार हो रहा (अतिक्रमण) (प्रशासनिक) अधिकारी हैं बेखबर
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ देवेन्द्र सिंह राजपूत की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी में राजस्व विभाग की और नगर निगम के अधिकारियों की सहमति से पूरे शहर मे जैसे कब्जे की बाढ़ सी आ गई है
जहां देखो खाली पड़ी जमीन पर कोई भी कब्जा ठौंक दे रहा है जांच भी कराई जाती है तब कागजात उक्त ज़मीन के न होकर अन्य किसी और जगह के होते हैं

किन्तु कब्जाधारी को तो सड़क की जमीन चाहिए उसके एवज में वह अधिकारियों और पटवारी को अच्छी खासी शुल्क देकर मामला रफा दफा कर देता है और यदि उसी ज़मीन पर निर्माण करे उसे 10 वर्ष या अधिक हो गए तब प्रशासन को अपनी ही ज़मीन लेने के लिए नोटिस पर नोटिस जारी करने पड़ते हैं और मामला वोट बैंक में चला जाता है और कई संगठन विरोध में प्रदर्शन करने लगते हैं और मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
ऐसे मामलों में प्रशासन को शुरू मे ही रोक देना चाहिए ताकि कोई और भी शासकीय या नजूल ज़मीन पर कब्जा ही न कर सके और न हिम्मत जुटा सके।

अभी पिछले साल नगर निगम आयुक्त द्वारा ऐसी ही कार्यवाही अमीर गंज माधव नगर में की थी जिसकी सराहना भी की गई थी
अतिक्रमण कारियों में अच्छा मैसेज गया था। ऐसा होते रहना चाहिए।




