जिला मैहर कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त हुये 22 आवेदन पर निराकरण करने के दिए अधिकारियों को निर्देश
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला मैहर कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त हुये 22 आवेदन पर निराकरण करने के दिए अधिकारियों को निर्देश
(पढिए रीवा संभागीय ब्यूरो चीफ अमित शर्मा की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 26 दिसंबर 2023/मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने 22 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई की। आवेदकों से शिकायतों के प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुये निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
साथ ही आवेदनकर्ताओं को शिकायत का निराकरण हो जाने का आवश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम मैहर सुरेश जादव, सीएमओ लालजी ताम्रकार उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में ग्राम बठिया निवासी 90 वर्षीय भैरवदीन ने आवेदन दिया कि आदेश हो जाने के बाद भी आज तक जमीन पर कब्जा नही दिलाया जा रहा है।
साथ ही किसान निधि योजना का लाभ प्राप्त नही हो रहा है।
जिस पर सुनवाई करते हुये कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी को जांच के आदेश दिया।
इसी प्रकार कॉलेज की छात्राओ ने कलेक्टर श्रीमती बाटड को आवेदन प्रस्तुत करते हुये बताया कि निजी कालेज प्रबंधक द्वारा छात्रो को अंकसूची और स्थानातंरण प्रमाण पत्र नही दिया जा रहा है।
साथ ही प्रमाण पत्र मांगे जाने पर संतुष्टि जनक जवाब प्रबंधक के द्वारा नही दिया जा रहा है।
जिस पर एसडीएम मैहर ने कॉलेज प्रबंधक से बात करते हुये कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इसी बीच जनसुनवाई में जयराम कोरी निवासी हरनामपुर द्वारा बीमारी के उपचार के संबंध में आवेदन दिया गया।
प्राप्त आवेदन के आधार पर स्वास्थ्य विभाग को उचित इलाज के निर्देश दिये गये।




