जिला रीवा में किसानों को 148 करोड़ 64 लाख 83 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई राशि
रीवा जिला मध्य प्रदेश

जिला रीवा में किसानों को 148 करोड़ 64 लाख 83 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई राशि
(पढिए रीवा संभागीय ब्यूरो चीफ अमित शर्मा की खास खबर)
रीवा जिले में अब तक 11311 किसानों से 68093 टन धान की खरीद
किसानों को 148 करोड़ 64 लाख 83 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई
पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर की जाएगी धान की खरीद
किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है।
जिले में अब तक 11311 किसानों से 68093.59 टन धान का उपार्जन किया गया है।
इसके लिए किसानों को 148 करोड़ 64 लाख 83 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा।
अब तक 31252 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं।
उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है।
शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है।
पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।