Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

थाना अयोध्यानगर पुलिस की गिरफ्त में 02 शातिर वाहन चोर

भोपाल जिला मध्य प्रदेश

थाना अयोध्यानगर पुलिस की गिरफ्त में 02 शातिर वाहन चोर

(पढिए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की सच्ची खबरें)

प्रेस विज्ञप्ति, थाना अयोध्या नगर

थाना अयोध्यानगर पुलिस की गिरफ्त में 02 शातिर वाहन चोर

*आरोपियो से कुल 06 मो.सा. कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बरामद*

*नकली मास्टर चाबी से हेंडल लाक खोल ले जाते थे मो.सा.*

*नशे व निजी शौक के लिये किया करते थे वाहन चोरी।*

शहर मे हो रही वाहन चोरी की घटना को रोकने एवं आरोपियों की धरपकड हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र , अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी व्दारा निर्देशित किया गया था, उक्त निर्देश के पालन में पुलिस आयुक्त श्रीमति श्रृद्धा तिवारी, जोन-02 भोपाल , अति. पुलिस उपायुक्त श्री महावीर सिंह मुजाल्दे जोन-02 भोपाल के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री अक्षय चौधरी एमपी नगर संभाग नगरीय पुलिस भोपाल के मार्गदर्शन में थाना अयोध्या नगर के थाना प्रभारी निरी. महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे टीम गठित की गई थी जिन्होने सूचना तंत्र विकसित कर लगातार वाहन चोरो की पतारसी करते हुये 02 वाहन चोर को दबोच कर उनसे थाना अयोध्यानगर सहित अन्य थानों के अपराध में चोरी हुये कुल 06 दोपहिया वाहन (कीमती करीब 4.20 लाख रुपये ) बरामद किया ।

घटना का विवरण/ कार्यवाही
दिनांक 01.11.2023 को फरियादी राहूल यादव (पीएचई विभाग मे शासकीय कर्मचारी) पुत्र जमुना प्रसाद यादव उम्र 30 वर्ष नि. सरस्वति स्कूल के पास एन सेक्टर अयोध्यानगर भोपाल ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि दि. 31.10.2023 के रात्रि लगभग 09.00 बजे अयोध्यानगर शराब की दुकान के पास से उनकी मो.सा. होंडा स्वीस्टर MP04 AM 9486 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

उक्त सूचना पर अप. क्र. 522/23 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दि. 19/12/23 को मुखबिर सूचना पर घेरा बंदी कर अर्जून नगर तिराहा के पास से 02 संदिग्धो को मय वाहन के साथ पकडा गया जिन्होने पुछताछ में अपना नाम क्रमशः 01 फैजान अब्बासी पिता अनीश अब्बासी उम्र 20 साल निवासी म.न. 515 ग.न. 02 सतनामी नगर थाना पिपलानी भोपाल , हाल पता- गली न. 04 डेरी वाले का मकान मोबाइल टॉवर के पास कल्याण नगर छाना छोला मंदिर भोपाल पिपलानी, 02. नाम आरोपी- रितिक ठाकुर पिता स्व. जसवंत सिंह ठाकुर उम्र 20 साल निवासी गली न. 01 नाले के पास कल्याण नगर छाना छोला मंदिर भोपाल तथा थाना हाजा के अप.क्र. 522/23 धारा 379 भादवि की होंडा स्वीस्टर चोरी करना स्वीकार किया गया।

उक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में बारिकी से पुछताछ करने पर थाना पिपलानी क्षेत्र से 04 (अप.क्र. 929/2022, 885/2023, 890/2023 तथा 896/2023 में), थाना ऐशबाग क्षेत्र से 01 (अप.क्र. 391/2023 धारा 379 भादवि ) सहित कुल 06 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकर करने पर विधिवत् जप्त किया गया । इस तरह उक्त आरोपियों से कुल 06 दोपहिया वाहन कुल कीमत करीबन 4,20,000/- रुपये जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई।

बरामद माल का विवरण – 1- होन्डा ट्विस्टर एम.पी.04 ए एम 9486 थाना अयोध्यानगर 2- मोटर साइकल एम.पी.04 क्यू.एच. 3146 टी.वी.एस. स्टार सपोर्ट थाना पिपलानी का मूल अपराध 3- एम.पी.04 एस.वाय.4856 एक्टिवा स्कूटर थाना यशबाग का मूल अपराध 4- मोटर साइकल एम.पी.04 एम.डी. 2435 ग्लेम्बर 5- एम.पी.04 सी.एस.0721 एक्टिवा स्कूटर

गिरफ्तार आरोपी – 01. फैजान अब्बासी पिता अनीश अब्बासी उम्र 20 साल निवाशी दूध डेरी के पास गली न. 04 कल्याण नगर छोला मंदिर (आरोपी 5 वी तक पढा है तथा पंचर की दुकान पर काम करता है)
02. ऋतिक ठाकुर पिता जसवंत ठाकुर उम्र 20 साल निवाशी गली न. 04 कल्याण नगर छोला मंदिर (आरोपी 8वी तक पढा है तथा मजदूरी करता है।)

महत्वपूर्ण भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे , उ.नि सिरोमणि सिंह, स.उ.नि मनोज कछुआ ,सउनि सचिन बेडरे , सउनि संजय बरखने ,प्र.आर.धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, आर.684 राघवेन्द्र पटेल, आर.86 आदित्य ठाकुर आर., 66 अजय , आर.2115 मनोज जाट, आर.279 सौरभ ठाकुर, आर. 62 आदित्य यादव, आर. 1055 प्रदीप दामले आर. आकाश भास्कर (जोन-2 कार्यालय) की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button