*जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी समस्त कार्यालय के प्रमुख अधिकारी सीएम हेल्पलाईन स्वयं करें लाॅगिन*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी समस्त कार्यालय के प्रमुख अधिकारी सीएम हेल्पलाईन स्वयं करें लाॅगिन*
सीएम हेल्पलाईन की नाॅट अटेण्डेंट प्रति शिकायत पर 250 रुपये का लगेगा अर्थदंड
आज सतना में 29 दिसम्बर 2021/को जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समस्त अधिकारी सीएम हेल्पलाईन का स्वयं लाॅगिन करें तथा शिकायतों में संतुष्टिपूर्वक/गुणवत्ता पूर्ण निराकरण प्रतिवेदन दर्ज करें अन्यथा की स्थिति में आगामी समय में नाॅट अटेण्डेंट शिकायतों के उच्च लेवल में पहुंचने पर प्रति शिकायत 250 रुपये अर्थदंड संबंधित अधिकारी पर अधिरोपित किया जायेगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को जारी आदेश में कहा है कि सी.एम. हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों की समीक्षा समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा भी समय-समय पर की जा रही है। इसके बाद भी प्रायः देखने में आया है कि सी.एम. हेल्पलाइन में कई अधिकारियों द्वारा शिकायत पर निराकरण प्रतिवेदन दर्ज नहीं किया जा रहा है और शिकायतें नॉट अटेन्डे होकर उच्च स्तर पर जा रही है। उन्होने ने कहा नॉट अटेन्डेंट शिकायतें बिना निराकरण प्रतिवेदन के क्रमशः शिकायते उच्च लेवल में स्थानांतरित हो रही हैं।
नॉट अटेन्डेट शिकायतों का जिले की ग्रेडिंग में वेटेज में 20 प्रतिशत का योगदान होता है। अगर शिकायतें लगातार नॉट अटेन्डेट उच्च लेवल पर जा रही है तो इसमें जिले को 20 प्रतिशत कम नम्बर प्राप्त होते है, जिससे जिससे जिले की एवं संबंधित विभाग की भी ग्रेडिग प्रभावित होती है।
(पढ़िए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ पवन गुप्ता की रिपोर्ट)




