Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

रीवा जिले में 7 दिसम्बर को 10.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज 24 घण्टे में बारिश से खिले किसानों के चेहरे

रीवा जिला मध्य प्रदेश

रीवा जिले में 7 दिसम्बर को 10.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज 24 घण्टे में बारिश से खिले किसानों के चेहरे

(पढिए जिला रीवा ब्यूरो चीफ गीता ओझा की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला रीवा में पिछले 24 घंटों से हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं।

पिछले 24 घण्टे में जिले में लगभग 10.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आई है।

दिन और रात दोनों के तापमान घटे हैं। इस वर्षा से गेंहू, चने तथा अन्य फसलों को अच्छा लाभ मिलेगा।

वर्षा से धान की कटाई और गहाई पर विपरीत असर हो सकता है। दलहनी फसलों को भी इससे कुछ नुकसान हुआ है। अन्य फसलों के लिए वर्षा बहुत लाभदायक है।

जिले में 7 दिसम्बर को 10.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें तहसील हुजूर में 22.4 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 2 मिलीमीटर, गुढ़ में 24 मिलीमीटर, सिरमौर में 2 मिलीमीटर, त्योंथर में 8 मिलीमीटर, मऊगंज में 14.2 मिलीमीटर, हनुमना में 10 मिलीमीटर, सेमरिया में 5 मिलीमीटर, मनगवां में 20 मिलीमीटर, जवा में 6 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अभी भी लगातार बादल छाए हुए हैं।

कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो रही है।

Related Articles

Back to top button