Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

अमरपाटन के परिणाम घोषित इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी डॉ राजेंद्र कुमार सिंह दादा भाई 6 हजार 490 मतों से विजयी

तहसील अमरपाटन जिला सतना मध्य प्रदेश

अमरपाटन के परिणाम घोषित इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी डॉ राजेंद्र कुमार सिंह दादा भाई 6 हजार 490 मतों से विजयी

(पढिए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 3 दिसंबर 2023/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम के अनुसार रविवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 अमरपाटन के मतों की गणना का कार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में सम्पन्न हुआ।

मतगणना के पश्चात रिटर्निंग आफीसर अमरपाटन आरती यादव ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के डॉ राजेंद्र सिंह को 6 हजार 490 मतों से विजयी होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मतगणना स्थल पर संबंधित अमरपाटन विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर द्वारा की गई घोषणा के अनुसार

विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन के निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस के डॉ राजेंद्र सिंह को 80949 मत मिले तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रामखेलावन पटेल को 74459 मत प्राप्त हुए।

जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी छंगेलाल कोल को 21317, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के अखिलेश प्रजापति को 994, जन अधिकार पार्टी के अजय कुशवाहा को 208, भारतीय जनमोर्चा पार्टी के अमित तिवारी को 165, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के आशीष कुशवाहा को 200, समाजवादी पार्टी के बालकृष्ण यादव को 289, अखिल भारतीय अपना दल के रामेश्वर पटेल को 132 एवं विंध्य जनता पार्टी की शशि शर्मा को 305 मत प्राप्त हुये।

जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों में गौरीशंकर तिवारी को 290, बाबा छोटेलाल नट को 207, मो. नसीम को 338, नीलम पांडेय को 1321, रामसुफल केवट को 1065, वीरेंद्र पटेल को 998 तथा सूरज इज गॉड को 525 मत प्राप्त हुये।

उपरोक्त में से कोई नहीं के विकल्प (नोटा) की संख्या 1379 मतों की रही। जबकि डाक मतपत्रों में से 96 मतपत्र प्रतिक्षेपित किए गए। वैध मतों की संख्या कुल 183762 रही।

Related Articles

Back to top button