चित्रकूट के दीपावली अमावस्या मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की सावधानी
सतना जिला मध्य प्रदेश

चित्रकूट के दीपावली अमावस्या मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की सावधानी
(पढिए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला सतना 10 नवंबर 2023/जिले के प्रसिद्ध धर्मस्थल चित्रकूट में 10 से 14 नवंबर 2023 तक आयोजित दीपावली अमावास्या मेले में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अनुराग वर्मा ने शांति, कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने संपूर्ण मेला क्षेत्र को 11 जोन में विभक्त करते हुये कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। प्रत्येक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को मेला ड्यूटी के दौरान सहयोग प्रदान करने पटवारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार ’प्रथम जोन (प्रथम मुखार बिंद)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक एसडीएम सुधीर बेक और जिला संयोजक अविनाश पांडेय, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सीईओ जनपद एमएल प्रजापति और उपायुक्त सहकारिता अशोक कुमार शुक्ला, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सीएमओ लालजी ताम्रकार और आरआई रामकुमार रावत, ’द्वितीय जोन (द्वितीय मुखार बिंद)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक अधीक्षक मुन्ना लाल तिवारी और उपसंचालक प्रमोद शर्मा, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभारी रोजगार अधिकारी बीडी तिवारी और आरआई अजय सिंह बघेल, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक नायब तहसीलदार राजेंद्र मांझी और परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा, ’तृतीय जोन (मेला कंट्रोल रुम)’ में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक नायब तहसीलदार बीरेंद्र सिंह, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक
वैज्ञानिक डॉ राहुल द्विवेदी, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक आरआई सुरेंद्र तिवारी तथा ’चतुर्थ जोन (भरत घाट)’ में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक एसडीएम आरती सिंह और परियोजना अधिकारी नागेंद्र तिवारी, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सीएमओ शैलेन्द्र सिंह और आरआई दीनबंधु प्रजापति एवं रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक प्रभारी सीडीपीओ राजेंद्र बांगरे और कार्यपालन यंत्री एलपी तिवारी की ड्यूटी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप मे लगाई गई है।
इसी प्रकार ’पंचम जोन (हनुमान धारा)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक प्रभारी तहसीलदार अनुराग सिंह मरावी, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक श्रम निरीक्षक हेमंत डेनियल, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक आरआई प्रबुद्ध कुमार शुक्ला, ’षष्टम जोन (गुप्त गोदावरी)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक डिप्टी कलेक्टर गोविंद सोनी और सीएमओ पूजा द्विवेदी, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक पीओ इंद्रभूषण तिवारी और प्रभारी आरआई अंबिकाचरण त्रिपाठी, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक आरआई योगेश तिवारी, ’सातवां जोन (सती अनुसुइया)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक सीएमओ प्रतिपाल सिंह बागरी, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक
आरआई विभूमितनारायण चतुर्वेदी, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक पीओ अरुणेश तिवारी, ’आठवां जोन (अस्थाई बस स्टैंड)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक सीएमओ प्रदीप दुबे, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक कार्यपालन यंत्री आरएस नट, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक पीओ सुरेंद्र सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
जबकि ’नौवां जोन (पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक खनिज अधिकारी हरेन्द्र पाल सिंह, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक उप संचालक नारायण सिंह, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक पीओ पुनीत शर्मा, ’दसवां जोन (साक्षी गोपाल मंदिर)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक सीएमओ लखन ताम्रकार, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सहायक संचालक सुनील मिश्रा, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सीएमओ शैलेन्द्र ओझा तथा
’ग्यारवां जोन (कामदवाटिका परिक्रमा)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक सीएमओ सुलभ सिंह पुषाम, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सहायक संचालक केके शुक्ला और रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सचिव सतना कृषि मंडी करुणेश तिवारी की ड्यूटी अमावस्या मेला में लगाई गई है। ’रिजर्व दल’ में नायब तहसीलदार परमसुख बंसल और प्रभारी खेल अधिकारी एसपी तिवारी को रखा गया है।
दीपावली मेला की ’संपूर्ण व्यवस्था’ के लिये ’मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े’ को ’प्रभारी अधिकारी’ नियुक्त किया गया है। साथ ही ’कानून संबंधी व्यवस्था’ के ’प्रभारी अधिकारी ऋषि पवार (अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंडाधिकारी)’ होंगे।




