जिले भर में अभी तक 224.3 मि.मी. औसत वर्षा हुई दर्ज
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिले भर में अभी तक 224.3 मि.मी. औसत वर्षा हुई दर्ज*
(पढ़िए जिला सतना ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 30 जुलाई 2023/जिले में इस वर्ष 1 जून से 30 जुलाई 2023 तक 224.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 2.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
99अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 247.5 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 155.6 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 182.2 मि.मी., बिरसिंहपुर में 201.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 267.8 मि.मी., नागौद में 498.7 मि.मी., जसो (नागौद) में 153 मि.मी., उचेहरा में 240 मि.मी., मैहर में 78.4 मि.मी., अमरपाटन में 273 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 170.1 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 386.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।