Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरजबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

नईगढ़ी पुलिस की ताबड तोड कार्यवाही पिस्टल बका लहराने वाले एवं अबैध गांजा तस्कर को पहुंचाया सलाखों के पीछे

रीवा जिला मध्य प्रदेश

*नईगढ़ी पुलिस की ताबड तोड कार्यवाही पिस्टल बका लहराने वाले एवं अबैध गांजा तस्कर को पहुंचाया सलाखों के पीछे*

( पढिए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ अमित शर्मा की रिपोर्ट)

पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध एवं आरोपियो के धर पकड अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेकलाल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मऊगंज श्री नवीन दुवे के निर्देशन मे थाना प्रभारी नईगढ़ी जगदीश सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत मे हमराह स्टाफ के द्वारा पिस्टल एवं बका लहराने वाले तथा अबैध गांजा विक्री करने वाले आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पहुचाया सलाखों के पीछे।
**घटना का संक्षिप्त विवरण** दिनांक 24.07.23 को दौरान देहात भ्रमण सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरीसेगराने मे नन्दलाल साकेत पिता भगवानदीन साकेत अबैध रुप से गांजा विक्री कर रहा है कि तथा ग्राम हडिया तिराहा मे दो ब्यक्ति पिस्टल एवं वका लहरा कर लोगो को डरा धमका रहे कि सूचना पर दोनो जगहों पर रेड कार्यवाही की गई

तो आरोपी नन्दलाल साकेत पिता भगवानदीन साकेत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम देवरी सेंगरान कब्जे से कुल आधा किलो मादक पदार्थ गांजा समक्ष गवाहानो के जप्त कर धारा एन. डी. पी. एस.एक्ट के तहत बैधानिक कार्यवाही की गई तथा ग्राम हंडिया चौराहा पहुंचकर आरोपी आयुष्मान दूबे उर्फ मोहित दूबे पिता राजेश दूबे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम हडिया के कब्जे से 01नग देशी पिस्टल 01 नग जिन्दा कारतूश जप्त किया गया एवं आरोपी भैया उर्फ नवीन कुमार उपाध्याय पिता राजबहोर उपाध्याय उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सोनवर्षा के कब्जे से एक नग बका (चाकू) समक्ष गवाहान जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत बैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

**जप्त मसरुका**
1- आरोपी से बेचते पाये जाने पर आधा किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 6000 रुपए।
2- एक अदद देशी पिस्टल एक जिन्दा कारतूश कीमती 50,000 रुपए।
3- एक नग लोहे का चाकू कीमती 500 रु जप्त किया गया।

**नाम पता आरोपी**
01 नन्दलाल साकेत पिता भगवानदीन साकेत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम देवरी सेंगरान थाना नईगढी जिला रीवा (म,प्र.)

02. आयुष्मान दूबे उर्फ मोहित दूबे पिता राजेश दूबे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम हडिया थाना नईगढी जिला रीवा (म.प्र.)
03. भैया उर्फ नवीन कुमार उपाध्याय पिता राजबहोर उपाध्याय उम्र 22 वर्ष
निवासी ग्राम सोनवर्षा थाना नईगढी जिला रीवा (म.प्र.)

**सराहनीय भूमिका** उप निरी. जगदीश ठाकुर हमराह उप निरीक्षक उपेन्द्र नाथ तिवारी,सहा उपनिरीक्षक नंदकुमार सिंह,सउनि माने खांन ,सउनि नरेन्द्र चतुर्वेदी आर. सुजीत शर्मा आर. रावेन्द्र कुशवाहा आर. प्रदीप यादव आर. मनीष पाण्डेय,आर संतोष मीणा

Related Articles

Back to top button