Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पासबुक पर नहीं होती एंट्री एंट्र, रात में किया जाता है एटीएम कस्टमर परेशान*

कटनी जिला मध्य प्रदेश

*बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पासबुक पर नहीं होती एंट्री एंट्र, रात में किया जाता है एटीएम कस्टमर परेशान*

(पढ़िए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की रिपोर्ट)

कटनी। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में हजारों उपभोक्ता लेनदेन के लिए जुड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं में कैश जमा करने एवं निकालने के लिए व्यापारी, किसान एवं मजदूर वर्ग के लोग जुड़े हुए हैं।

शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पैसा भी बैंक की शाखा के द्वारा ही गरीब परिवार को दिया जाता है और कई योजनाएं शासन की चल रही हैं। जिसका लेन-देन भी बैंक शाखा से किया जाता है।

गाैरतलब कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन बैंक के द्वारा उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ रहा है। कभी लेनदेन के नाम पर तो कभी इंट्री के नाम पर परेशान किया जा रहा है, उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसाई जनप्रतिनिधि भारद्वाज जी एवं अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि हमें अपने ही रुपए निकालने एवं एंट्री कराने के लिए बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं और लंबी लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। कभी बैक में कैश की किल्लत, नेटवर्क परेशानी, पासबुक में एंट्री न होना बड़ी परेशानी है।

4 बैंकों के विलय से भीड़ होने के कारण उपभोक्ताओं को सुबह से लेकर शाम तक बैंक में ही बैठना पड़ता है। दूर -दूर से आकर अपने रुपए निकालने एवं जमा करने को आते है तो उनका लेनदेन करने के बाद पास बुक पर एंट्री करने के लिए जाते है तो एंट्री मशीन ख़राब, नेटवर्क फेल, एटीएम बंद, एवं सिक्योरिटी गार्ड के ना होने के कारण ताला डला हुआ मिलता है। लोगो द्वारा किए गए लेनदेन का पता नहीं चलता है। रात में एटीएम बंद कर दिया जाता है जिससे लोग पास बुक में एंट्री कराने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे है।

Related Articles

Back to top button