प्रभावित पशुओं के उपचार समुचित व्यवस्था करें। साथ ही रोग से बचाव के लिए तेजी से पशुओं का टीकाकरण कराएं
रीवा जिला मध्य प्रदेश

*प्रभावित पशुओं के उपचार समुचित व्यवस्था करें। साथ ही रोग से बचाव के लिए तेजी से पशुओं का टीकाकरण कराएं।*
(पढ़िए जिला रीवा ब्यूरो चीफ गीता ओझा की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला रीवा पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि रीवा, सतना तथा सीधी जिले में लंपी वायरस के प्रकोप की सूचनाएं मिली हैं। प्रभावित पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था करें।
साथ ही रोग से बचाव के लिए तेजी से पशुओं का टीकाकरण कराएं। प्रभारी संयुक्त संचालक डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि लंपी रोग से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है।
अब तक रीवा जिले में 1.25 लाख, सीधी में 96 हजार, सतना में 98 हजार तथा सिंगरौली जिले में 75 हजार टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है। अभी तक 642 पशुओं में लंपी वायरस का संक्रमण पाया गया है। इनमें से 348 उपचार के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। शेष का उपचार जारी है।
बैठक में संयुक्त आयुक्त निलेश परीख, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ एमएल गुप्ता, उप संचालक डॉ एनपी पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




