Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*आम आदमी पार्टी से संजय दुबे का दावा आश्वासन नहीं देंगे,न ही घोषणाएं करेंगे बल्कि ऑन था स्पॉट फैसला करेंगे*

दतिया जिला मध्य प्रदेश

*आम आदमी पार्टी से संजय दुबे का दावा आश्वासन नहीं देंगे,न ही घोषणाएं करेंगे बल्कि ऑन था स्पॉट फैसला करेंगे*

(पढ़िए जिला दतिया क्राइम ब्यूरो चीफ सुनील सेन की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश के
आज दतिया जिले की सेंवड़ा विधानसभा के ग्राम पड़री, रौनी, रारुआजीवन, महोनाजाट, अमावली आदि ग्रामों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित संबोधित करते हुए ,
जन संवाद कार्यक्रमो की अध्यक्षता वरिष्ठ आप नेता एवं समाजसेवी संजय दुबे के द्वारा की गई।
जिसमें *1 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री मा. अरविन्द केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री मा.भगवंत मान जी की ग्वालियर में महारैली* को लेकर तैयारी की चर्चा की गई।

जिसमें आम *आदमी पार्टी के पंजाब सरकार के दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री विभूति शर्मा ने* 1 जुलाई की महारैली में सेंवड़ा विधानसभा से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। प्रत्येक सर्किल से सर्किल प्रभारियों को लोगों को महारैली में ले जाने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई।

*वरिष्ठ आप नेता संजय दुबे ने कहा कि* कि अगर कोई सामूहिक जन समस्या है जिसे सरकार द्वारा नहीं निपटाया जाता है तो हमें बताएं हम जनता की हर समस्या का निराकरण करेंगे। संजय दुबे का पहले इस्तिमाल कीजिये फिर विश्वास कीजिये। हम आश्वासन नहीं देंगे न ही घोषणाएं करेंगे बल्कि फैसला ऑन था स्पॉट करेंगे।

1 जुलाई की महारैली को लेकर संजय दुबे ने कहा कि माननीय अरविन्द केजरीवाल जी एवं भगवंत मान जी की रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी हर एक कार्यकर्ता एवं हर एक पदाधिकारी की है। सभी कार्यकर्ताओं को आज से ही महारैली को सफल बनाने हेतु अपने अपने वार्ड में एवं अपने अपने गांव में जाकर लोगों को आमंत्रित करने हेतु कार्य पर लग जाना है एवं अधिक से अधिक संख्या में महारैली में पहुचना है।

संजय दुबे ने कहा कि 1 जुलाई को पहलीबार माननीय केजरीवाल जी एवं भगवंत मान जी हमारे ग्वालियर चंबल अंचल में आ रहे हैं उनकी महारैली सफल बनाने की जिम्मेदारी एक एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की है। दुबे ने कहा कि सेंवड़ा विधानसभा में हर एक गाँव में जाकर जनसंवाद कर लोंगो को महारैली में चलने हेतु प्रेरित करेंगे एवं माननीय अरविन्द केजरीवाल जी की जनहितैषी नीतियों को जनता तक पहुचायेंगे।

संजय दुबे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग गांव गांव जाकर केजरीवाल जी की जनहितैषी नीतियों के बारे में बताएं एवं महारैली में चलने हेतु अनुरोध करें। केजरीवाल जी एवं भगवंत मान जी हमारे मुखिया हैं उनकी महारैली में जनसैलाब ले जाना हम सबका फर्ज है।

आज के जनसंवाद कार्यक्रमों आदमी पार्टी के पंजाब के दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री विभूति शर्मा जी, किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष दीपक भार्गव, युवा जिला अध्यक्ष कुँ.भरत सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कपूर, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, किसान विंग उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष मुन्ना खांन, जिला उपाध्यक्ष दिलीप दुबे, आशीष गुर्जर, छोटू तिवारी, पुष्पेन्द्र रावत, पुष्पेन्द्र दुबे, कृष्णकांत नायक, जगदीश जाटव, अरविन्द यादव, अंकित रावत, कृष्णकांत रावत आदि के साथ सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button