*सफलता की कहानी शतक से दो कदम दूर सब्यसाची 98 बार किया रक्तदान*
भोपाल जिला मध्य प्रदेश

*सफलता की कहानी शतक से दो कदम दूर सब्यसाची 98 बार किया रक्तदान*
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला भोपाल जिले के अरेरा कॉलोनी निवासी श्री सब्यसाची रॉय ने बुधवार को रक्तदाता दिवस के अवसर पर कैरियर कॉलेज में रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। श्री सब्यसाची 18 वर्ष की उम्र से निरंतर रक्तदान कर रहे हैं और अभी तक 98 बार रक्तदान कर चुके हैं।

श्री सब्यसाची बताते है कि उन्होंने 22 मई 2004 अपने 18वें जन्मदिवस पर पहली बार रक्तदान किया था। इसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी है। कोविड के दौरान भी उन्होंने रक्तदान किया जिसमें 72 बार होल ब्लड डोनेशन एवं 25 बार से अधिक आवश्यकतानुसार प्लाजमा डोनेशन किया है।
वे बताते है कि सभी स्वस्थ नागरिक 18 से 60 वर्ष तक सभी स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर सकते है। रक्त एक ऐसी चीज है जो बनाया नहीं जा सकता है। रक्त की हर बूंद की कीमत अनमोल होती है। रक्तदान से पीढ़ित को जीवन दान मिल सकता है। इसीलिए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
श्री सब्यसाची रॉय एक सामाजिक संस्था हेशेल फाउंडेशन के संचालक भी है। वे बताते है कि हेशेल फाउंडेशन संस्थान के निदेशक सब्यसाची रॉय एवं दीपांजन मुखर्जी है। वे बताते है कि यह संस्था भारत के पारंपरिक त्योहारों को समाज के कल्याण हेतु समर्पित हैं और कई सांस्कृतिक, कलात्मक एवं मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों के द्वारा जनजागरुकता के उपदेश लोगो से सांझा करते हैं। हेशेल फाउंडेशन ने मार्च 2023 में विश्व का सबसे बड़ा गोंड जनजातीय चित्रकला का रिकॉर्ड बनाया जो 327 गोंड कलाकारों तथा आमजन द्वारा रचना उत्सव कार्यक्रम में बनाया गया तथा महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय द्वारा इसकी घोषणा की गई।




