Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की उपस्थिति में लाड़ली बहना योजना के तहत जिला स्तरीय समारोह हुआ सम्पन्न*

दतिया जिला मध्य प्रदेश

*गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की उपस्थिति में लाड़ली बहना योजना के तहत जिला स्तरीय समारोह हुआ सम्पन्न*

(पढ़िए जिला दतिया ब्यूरो चीफ रामगोपाल साहू की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश दतिया जिले में 1 लाख 41 हजार से अधिक लाड़ली बहनायें हुई लाभान्वित
10 जून का बहिनों के लिए यादगार दिन रहेगा
जिले में विभिन्न गतिविधयां हुई आयोजित
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत् जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आज विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम किला चौक पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ यहां योजना के तहत् 1 लाख 41 हजार 967 महिलाओं के बैंक खाते ंमें 1 हजार रूपये की राशि एक क्लिक के माध्यम से डाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का लोगों ने लाभ लिया।

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 10 जून का दिन हमारी बहना के लिए अस्मरणीय एवं यादगार दिन होगा। यह दिन अमर होगा। उन्होंने लाडली बहनों को प्रदाय की गई 1 हजार रूपये प्रतिमाह की राशि के लिए देश के प्रधनमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जो कहा था उसे आज पूरा कर दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि गंगोत्री ने निकलने वाली गंगा का स्वरूप शुरू में छोटा होता है। लेकिन हरिद्धार में विकराल स्वरूप ले लेती है इसी प्रकार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुरू में एक हजार रूपये मिलेंगे जो बढ़कर आने वाले समय में बहिनों के खातों में तीन हजार रूपये की राशि जमा होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू हुई थी थी तब उसका स्वरूप छोटा था लेकिन आज लाड़ली लक्ष्मी के रूप में कन्या की शादी होने पर 1 लाख 48 हजार रूपये की राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से जहां मातृ शक्ति आत्म में विश्वास बढ़ेगा वहीं वह आर्थिक रूप से आत्म निर्भर भी बनेगी।
गृह मंत्री ने लाड़ली बहनाओं पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाड़ली बहनाओं के बीच में जाकर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया और उन्हें मिष्ठान वितरण भी किया। मातृ शक्ति ने इस मौके पर गृह मंत्री को पौधा भेंट किया।
बहनाओं ने रंगोली बनाकर लाड़ली बहना योजना को उकेरा

लाड़ली बहना योजना के तहत् जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिले में पूरे दिन एक उत्साह का माहौल रहा महिलाओं ने रंगोली बनाकर लाड़ली बहना योजना को उकेरा, कई महिलाआंे ने मेंहदी लगाकर लाड़ली बहना उत्सव बनाया। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगलगीत कर योजना का स्वागत भी किया।

जनसेवा मित्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी
जिले में जनसेवक मित्रों द्वारा ग्राम पंचायत राजपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेषकर ग्रामीण महिलाआंे को लाड़ली बहना योजना की जानकारी देकर उसे उसका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में लाड़ली बहना के स्वागत द्वार भी बनाये गए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना सर्वश्री विपिन गोस्वामी, डॉ. रामजी खरे, अतुल भूरे चौधरी, डॉ. राजू त्यागी, प्रशांत दांगी, रामबहादुर सिंह गुर्जर, इकबाल खांन, अन्नू पठान, गोविन्द ज्ञानानी, श्रीमती किरण गुप्ता, श्रीमती मीनाक्षी कटारे, श्रीमती सुनीता गंधी, श्रीमती सरोज जोशी, श्रीमती रंजना भटनागर, सुश्री क्रांति राय, श्रीमती भारती जाटव, श्रीमती शंकुतला अहिरवार, श्रीमती राजकुमारी वर्मा, कलेक्टर श्री संजय कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अध्ािकारी श्री कमलेश भार्गव सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका के अधिकारीगण, गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button