Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक स्थलों के निर्माण के संबंध में कलेक्टर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को दिए निर्देश*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक स्थलों के निर्माण के संबंध में कलेक्टर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्टर – (चंद्रभान सिंह राठौर के साथ अनुपपुर जिला से ब्यूरो चीफ विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट)

अनूपपुर/17 अगस्त 2022/

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्देश सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक स्थलों के निर्माण के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनूपपुर, कोतमा एवं जैतहरी सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार व मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर सोनिया मीना ने सार्वजनिक स्थानों में धार्मिक स्थलों के निर्माण के संबंध में सर्वेक्षण कर अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे अतिक्रमण होते हैं तो उन्हें आपसी सूझबूझ के साथ निर्णय लेकर रोका जाए।

उन्होंने इस संबंध में अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को अपने क्षेत्रांतर्गत कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक स्थलों का निर्माण न करने संबंधी माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

Related Articles

Back to top button