Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती वंदना यादव को मिले सभी (कांग्रेस) पार्षदों के वोट,साथ ही (भाजपा) के 2 वोट लेने में सफल रही*

कटनी जिला मध्य प्रदेश

*कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती वंदना यादव को मिले सभी (कांग्रेस) पार्षदों के वोट,साथ ही (भाजपा) के 2 वोट लेने में सफल रही*

(पढ़िए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला योजना समिति कटनी के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव को मिले सभी कांग्रेस पार्षदों के वोट साथ ही भाजपा के 2 पार्षदों के भी वोट लेने में सफल रही कांग्रेस।

जिला योजना समिति कटनी के चुनाव में वरिष्ठ पार्षद श्री मिथलेश जैन एडवोकेट और पूर्व पार्षद श्री राजकिशोर यादव की बनाई गई रणनीति और कांग्रेस के सभी पार्षदों की एकजुटता के चलते कांग्रेस ने कांग्रेस की 15 पार्षदों से 2 वोट अधिक 17 वोट पाकर भाजपा पर भावनात्मक विजय दर्ज कर ली है

और भाजपा में इस बात पर चिंता व्यक्त की जा रही है कि आखिर किन 2 भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव को वोट दिया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री व कटनी जिले के कांग्रेस के सह प्रभारी महेश गुलवानी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष करन सिंह चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम खंपरिया और कार्यवाहक शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजा जगवानी ने भी कांग्रेस पार्षदों को बधाई देते हुए इसे कांग्रेस की जीत बताया।

नगर निगम के सदन में कुल 45 पार्षद में से 30 भाजपा और 15 पार्षद कांग्रेस के है।
कांग्रेस के सभी 15 पार्षदों ने अपने प्रत्याशी को वोट किया लेकिन भाजपा के सिर्फ 26 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांग्रेस पार्टी के सभी 15 पार्षदों ने अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव को वोट किया साथ ही भाजपा की अंतर्कलह का फायदा भी कांग्रेस को भाजपा की 2 वोट पाकर मिला। कांग्रेस भले ही अपने प्रत्याशी को जिला योजना समिति में भेजने में सफल नहीं हुई लेकिन वह भाजपा को तोड़ने में जरूर सफल हुई।

वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट, पार्षद राजकुमारी जैन एडवोकेट, नेता प्रतिपक्ष रागिनी मनोज गुप्ता, पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू एडवोकेट, उपनेता प्रतिपक्ष ईश्वर बहरानी, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, पार्षद संदीप यादव गुड्डू, पार्षद फामिदा आफताब, सचेतक व पार्षद सुनीता कमलेश चौधरी, पार्षद पैरवी बिट्टू, पार्षद अजरा शाहीन, पार्षद नन्ही बाई तुलाराम गौंटिया, पार्षद शीला अज्जू सोनी, पार्षद अर्चना विनीत जायसवाल, पार्षद नीतू कपिल रजक ने एकजुट रहकर आने वाले समय में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

*रागिनी मनोज गुप्ता पार्षद*
नेता प्रतिपक्ष
नगर निगम कटनी मध्य प्रदेश।

Related Articles

Back to top button