Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला सतना में 28 से 30 मई तक पल्स पोलियो अभियान का चलाया जाएगा अतिरिक्त चरण

सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला सतना में 28 से 30 मई तक पल्स पोलियो अभियान का चलाया जाएगा अतिरिक्त चरण*

(पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की रिपोर्ट)

अन्य प्रदेशों के बॉर्डर से जुड़े होने पर सतना में पल्स पोलियो अभियान
—–
सतना 15 मई 2023/भारत सरकार के निर्देशानुसार देश के आस-पड़ोस के रास्ट्रों में पोलियो के वायरस यदा-कदा मिलने पर एहतियात के स्वरूप 28 से 30 मई तक पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न टास्क फोर्स समिति की बैठक में बताया गया कि निर्देशों के पालन में मध्यप्रदेश के 16 जिलों के साथ सतना जिले में भी अंतर प्रदेशीय बॉर्डर एवं प्रमुख रेल मार्ग के कारण 28 मई से पल्स पोलिया का अतिरिक्त चरण चलेगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। प्रथम दिन 28 मई को पोलियो बूथ पर एवं 29 और 30 मई को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी।

सतना जिले में 3 लाख 62 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में 2 हजार 712 पोलियो बूथ 2 हजार 850 घर-घर भ्रमण के लिए दल बनाए गए हैं। कुल 5 हजार 648 वैक्सीनेटर एवं 282 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाकर अभियान के लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। पिछले पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम की समीक्षा में फाल्स पी मार्किंग करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।

Related Articles

Back to top button