*मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

कमिश्नर कार्यालय शहडोल में आयोजित हुई जनसुनवाई
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/18 अप्रैल 2023/
दिन मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
जनसुनवाई में ग्राम सगरा जिला शहडोल निवासी बाबूलाल सिंह ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत सगरा ग्राम की आराजी खसरा नंबर 841 रकवा नंबर 0.405 पर मेरे आजा बाबा दादा घर बनाकर अपना जीवन यापन करते मृत्यु हो गया। करीब 80- 85 वर्ष हो गया इसके पश्चात् अब मैं उसी भूमि पर रह रहा हूँ।
यह है की मेरे पास भू अधिकार पत्र नहीं है। मैं गरीब मजदूर हूँ जो मेहनत मजदूरी करके अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ। उनका कहना था कि मुझे ग्राम सगरा की आराजी खसरा नं. 481 का भू अधिकार पत्र दिलाया जाए। जिस पर संयुक्त आयुक्त विकास ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर की ओर आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पूनम यादव वार्ड नंबर 23 शहडोल निवासी ने बताया कक्षा 8वीं उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगार हु और मेरे दो संतान है।
मुझे कोई रोजगार नहीं मिल रहा है। जिससे बच्चों के पढ़ाई-लिखाई एवं भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री कुमारी रागिनी यादव आयु 10 वर्ष कक्षा 5वीं एवं पुत्र राज यादव आयु लगभग 7 वर्ष कक्षा पहली शासकीय सरदार पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर रोड शहडोल में अध्ययनरत है। स्थाई कार्य न होने से मुझे काफी परेशानी हो रही है। उनका कहना था कि मुझे रोजगार दिलाया जाए जिससे बच्चों की पढ़ाई लिखाई हुआ भरण पोषण में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। जिस पर संयुक्त आयुक्त विकास ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनसुनवाई में अन्य आवेदनों की भी सुनवाई की गई तथा निराकरण के निर्देश भी दिए गए।




