*कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण कर आवष्यक कार्यों के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश*
अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण कर आवष्यक कार्यों के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर
जिला – अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)
अनूपपुर/8 अप्रैल 2023/
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने शनिवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के एसडीओ द्विवेदी, स्टेनो राकेश केवट, नाजिर विनोद पटेल उपस्थित थे।
कलेक्टर वशिष्ठ ने पूर्व में किए गए अवलोकन के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुरूप किए गए कार्यों का निरीक्षण करते हुए पेयजल के लिए स्थापित वॉटर कूलर, प्रसाधन कक्ष, सौन्दर्यीकरण के लिए किए गए कार्यों, पुरानी सामग्री का विनष्टीकरण, भवन के कॉरीडोर तथा बाहरी दीवालों के पुताई, कार्यालय एवं परिसर की स्वच्छता का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट स्थित उद्यान का अवलोकन करते हुए रखरखाव के संबंध में निर्देश दिए गए।




