Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*भाजपा नेता लवकुश शुक्ला ने रखा विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह स्थानीय भाजपाईयों सहित जिलेभर से लोगों ने की शिरकत*

अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

भाजपा नेता लवकुश शुक्ला ने रखा विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह स्थानीय भाजपाईयों सहित जिलेभर से लोगों ने की शिरकत

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/रंगों का महापर्व होली उत्साहित मन से एक-दूसरे के साथ खेलने एवं रंग लगाने के बाद। कोयलांचल नगरी में अब जगह-जगह होली मिलन समारोह की धूम है। शुक्रवार को नगर के विश्वास मैरिज लाॅन में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बिजुरी नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल व जिलेभर के राजनीतिक रसूखदार, कार्यकर्ता, एवं पत्रकारगण उपस्थित हुऐ।

एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर सामाजिक समरसता का दिऐ संदेश

होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, प्रचलित होली गीत (फाग) गाया, और जमकर गुलाल भी उडा़ऐ। एक दूसरे से गले लगकर लोगों ने होली कि शुभकामनाओं से ओत-प्रोत करते हुऐ बधाईयां दी। होली हमें मन की कटुता समाप्त कर सभी में प्रेम व अपनत्व बढ़ाने का अवसर देती है ऐसा मानने वाले भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र लवकुश शुक्ला भी युवा टीम के साथ होली गीत के धुनों में जमकर थिरकते नजर आऐ।

होली मिलन समारोह में इनकी रही उपस्थिती –

विश्वास मैरिज लाॅन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान कोल विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुवेदी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता, पूर्व विधायक, दिलीप जायसवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम,आधाराम वैश्य, पूर्व भाजपा जिलामहामंत्री अजय शुक्ला, डूमरकछार नगरपरिषद अध्यक्ष सुनील चौरसिया, राकेश पाण्डे, (छोटू पांडेय) मनोज द्विवेदी, डॉ.व्हीपीएस चौहान, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष गयाबोध मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलामंत्री पुरूषोत्तम देवानी, के.पी. शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा,आर.आई. बिजुरी नगरपालिका के लखन पनिका सहित थाना बिजुरी के समस्त पुलिसकर्मी, एवं पत्रकारगण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button