Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर ने 17 लोगों को प्रदान किया अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर ने 17 लोगों को प्रदान किया अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/07 मार्च 2023/

मंगलवार को होली पर्व दिवस पर आयोजित की गई जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत लंबित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण का निराकरण करते हुए 17 पात्र लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की है।
जनजातीय कार्य विभाग के पूर्व सहायक आयुक्त तथा डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया तथा एसडीएम अनूपपुर व जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त दीपशिखा भगत तथा स्टाॅफ ने लंबित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों के नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण करने की आवश्‍यक कार्यवाही में उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया है। जिससे अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त परिवारों की खुशियां होली पर्व के साथ ही दुगनी हो गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम व होली पर्व के अवसर पर भृत्य पद पर बाबूलाल प्रजापति, विनोद कुमार आर्मो, प्रदीप कुमार सिंह, पारस सिंह उईके, मुकेश सिंह, ललिता बैगा, रमेश सिंह, मंजूलता परस्ते, कोमल बैगा, सत्येन्द्र सिंह उद्दे, अंकिता श्रीवास्तव, अभिषेक प्रताप सिंह, राकेश कुमार संत, शहीदा बेगम 14 लोगों को तथा मनोज विश्‍वकर्मा, दिग्विजय सिंह, शैलेश सोनवानी 3 लोगों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शेष अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों में समिति के माध्यम से समीक्षा कर प्रकरणों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ द्वारा निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button