Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सबका साथ-सबका विकास के उद्देश को पूर्ण कर रहा विकास यात्रा – सांसद*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

सबका साथ-सबका विकास के उद्देश को पूर्ण कर रहा विकास यात्रा – सांसद

विकास यात्रा का मकसद जन-सेवा और जन-कल्याण – विधायक जयसिंहनगर

सांसद ने विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास

ग्राम पंचायत अमरहा में आयोजित हुआ विकास यात्रा कार्यक्रम

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/22‌ फरवरी 2023/

सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र हिमाद्री सिंह ने कहा है कि सबका साथ-सबका विकास के उद्देश को विकास यात्रा पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा में ही आनंद है। हमें हर गरीब का दर्द हरना है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के विकास और जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में शुरू हुई विकास यात्राएँ इसी भावना का विस्तार हैं। सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र हिमाद्री सिंह आज शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत अमरहा में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है, कि हर व्यक्ति, हर परिवार आत्मनिर्भर बने। सभी आत्मनिर्भर होंगे, तो प्रदेश व देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होने कहा, कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2024 तक कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा। सभी को पक्की छत सरकार उपलब्ध करवायेगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान “लाड़ली बहना योजना” प्रारंभ कर रहे है। इसके तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये का भुगतान सरकार करेगी।

इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने कहा कि विकास यात्रा का मकसद जन-सेवा और जन-कल्याण है। विकास यात्रा जनसेवा, विकास और प्रगति की त्रिवेणी है। लाखों-करोड़ों रूपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यों के साथ हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का हितलाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। विकास यात्रा गरीबों के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में उत्साह के साथ नवाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा का उद्देश्य हर व्यक्ति को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनके जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए “लाड़ली बहना योजना” की सौगात देने जा रही है।

ग्राम पंचायत अमरहा में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में सांसद हिमाद्रि सिंह एवं विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी द्वारा 2 कार्य का लोकार्पण हनुमान तालाब का गहरीकरण राशि रुपये 8.36 लाख एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में पेवर ब्लॉक निर्माण राशि रुपये 6.62 लाख साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पुल निर्माण कार्य अमरहा से खैरहा (बरुआ नाला) राशि रुपये 109.70 लाख कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को संबल, लाड़ली लक्ष्मी, नामांतरण, पीएम किसान निधि और अन्य योजनाओं के स्वीकृति-पत्र वितरित किये।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के आनंद अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button