Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के़ दिए निर्देश वनाधिकार सत्यापन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बुरहानपुर जिला मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के़ दिए निर्देश वनाधिकार सत्यापन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

कलेक्टर ने दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

समस्त दस्तावेज व्यवस्थित रखें, नियमानुसार कार्य करें – कलेक्टर सुश्री मित्तल
मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर/30 जून 2023/- वनाधिकार सत्यापन के दौरान दावे, मान्य या अमान्य किए जाने संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं, प्रपत्रों,प्रक्रियाओं के विषय में आज इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने निर्देशित किया कि वनाधिकार सत्यापन समस्त दस्तावेज पोर्टल पर एवं ऑफलाइन व्यवस्थित नियमानुसार रखें जाये।

ग्राम सभा होने के पूर्व दावेदारों को सूचित करें, 50 प्रतिशत दावेदारों की उपस्थिति ग्रामसभाओं में सुनिश्चित की जाए। जिन दावेदारों का सत्यापन निरस्त होता हैं उसमें निरस्त होने का कारण स्पष्ट रूप से बताया जाए।

2006 की मतदाता सूची के अनुसार दस्तावेजों की जांच करें। अतिक्रमण संबंधी जानकारी होने पर कार्यवाही की जायेगी। एसडीएम नेपानगर/बुरहानपुर अपने अपने स्तर से दल बनाये,जो लंबित प्रकरण है उन्हें शीघ्र निराकृत करें। लगातार कार्यों की मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रगति लाये।

डीएफओ श्री सिंह ने कहा की आपसी समन्वयता के साथ कार्य करते हुए प्राथमिकता के साथ यह कार्य संपन्न करना हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, एसडीएम नेपानगर श्री सिंह, एसडीओ फॉरेस्ट, समस्त बीटगार्ड, सचिव, संबंधित, अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button