Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला सांसद गणेश सिंह ने कहा वंचित पात्र हितग्राहियों को विकास यात्रा में मिल रहा है लाभ*

सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला सांसद गणेश सिंह ने कहा वंचित पात्र हितग्राहियों को विकास यात्रा में मिल रहा है लाभ*

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

जिला सतना सांसद गणेश सिंह
नागौद विधानसभा के दुरेहा की विकास यात्रा में हुए शामिल

जिला सतना 17 फरवरी 2023/राज्य शासन के निर्देशानुसार 5 फरवरी से जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रो के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विकास यात्राएं निकाली जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नागौद विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा निकाली गई। इनमें रीछुल, दतुनहा, दुरेहा, कपुरी, डुड़हा, पांसी और कलावल ग्राम पंचायत शामिल हैं।

सांसद सतना श्री गणेश सिंह ने दुरेहा और दतुनहा की विकास यात्रा में शामिल होकर ग्रामीणवासियों को विकास यात्रा के उद्देश्यों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। सांसद श्री सिंह ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से योजना के लाभ से अब तक वंचित रहे पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पेंशन योजना, आजीविका मिशन के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता, लाड़ली लक्ष्मी योजना और आयुष्मान कार्ड योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।

उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजना लाड़ली लक्ष्मी, संबल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान-निधि और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी। विकास यात्रा का शुभारंभ कन्या-पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेंद्र प्रताप सिंह, जनपद अध्यक्ष अल्पना सिंह, कृष्णशरण सिंह, श्रीकृष्ण मिश्रा, किरण सेन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहें।

13वें दिन की विकास यात्रा के अवसर पर ग्राम पंचायत रीछुल में 6 लाख 24 हजार रुपये लागत के आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार ग्राम कपुरी में 4 लाख 70 हजार रुपये लागत की बाउण्ड्रीवाल एवं डुड़हा में 18 लाख रुपये की लागत के पार्क निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

Related Articles

Back to top button