Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मैहर में विकास यात्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया योजनाओं का प्रचार-प्रसार*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*मैहर में विकास यात्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया योजनाओं का प्रचार-प्रसार*

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 09 फरवरी 2023 को प्रदेश स्तर पर ग्रामों, कास्बों और शहरों में विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इन विकास यात्राओं में विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण एवं कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए जा रहे है। मैहर विधानसभा अंतर्गत गुरुवार को पांचवे दिन सेमरा, रैगवां, घुनवारा, महेदर, मतवारा, भमरहा ग्राम पंचायत में विकास यात्रा के रथ ने शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया।

इस दौरान ग्राम रैगवां में 37.72 लाख रुपये लागत की गौशाला निर्माण का शिलान्यास, घुनवारा में 5.36 लाख रुपये लागत के पुष्कर धरोहर तालाब, 10 लाख रुपये लागत के पुस्तकालय, 14.81 लाख रुपये लागत के पार्क और चौपड़ा का लोकार्पण एवं महेदर में 11.79 लाख रुपये लागत के सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया।

साथ ही पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके पक्के घर में गृह प्रवेश भी कराया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार, श्रीकांत चतुर्वेदी सहित स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button